'नो एंट्री में एंट्री' में ट्रिपल रोल में नजर आएंगे सलमान खान!

Webdunia
रविवार, 2 जनवरी 2022 (13:35 IST)
सलमान खान की फिल्म 'नो एंट्री' 2005 में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सफल रही थी। इस फिल्म का सीक्वल काफी समय से प्लान किया जा रहा है। फिल्म का नाम 'नो एंट्री में एंट्री' भी तय हो चुका है।
 
कभी 'नो एंट्री' के सीक्वल बनने की खबर आती है तो कभी ये फिल्म ठंडे बस्ते में चली जाती है। अब फिर इस फिल्म के बनने की खबर ने जोर पकड़ लिया है। खबरें आ रही है कि इस फिल्म के अगले पार्ट के लिए मेकर्स ने खास तैयारी शुरू कर दी है।

बॉलीवुड 2021 की बेस्ट फिल्म, बेस्ट एक्टर, सेक्सी एक्ट्रेस चुनिए, सर्वेक्षण में हिस्सा लेने के लिए क्लिक करें 
 
सलमान खान ने अपने जन्मदिन पर अनीस बज्मी के साथ फिल्म 'नो एंट्री' के सीक्वल का अनाउंसमेंट किया है। सलमान ने बताया है कि वह जल्द ही इस कॉमेडी फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। 
 
खबरों के अनुसार 'नो एंट्री' के सीक्वल 'नो एंट्री में एंट्री' में सलमान ट्रिपल रोल में नजर आएंगे। सलमान के अलावा अनिल कपूर और फरदीन खान भी ट्रिपल रोल में दिखेंगे। मेकर्स इन सभी 9 किरदारों के लिए 9 अलग-अलग अभिनेत्रियों को कास्ट करने की प्लानिंग में जुट गए हैं, जिसमे से चार अभिनेत्री कंफर्म हो चुकी हैं।
 
नौ अभिनेत्रियों में बिपाशा बसु, सेलिना जेटली और लारा दत्ता (पुरानी स्टारकास्ट) के अलावा डेजी शाह कन्फर्म हो चुकी हैं। डेजी, सलमान के किसी एक किरदार के अपोजिट नजर आएंगी। फिल्म में उनका कैमियो रोल और एक डांस नंबर होगा।
 

सम्बंधित जानकारी

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More