Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सिकंदर का धांसू टीजर हुआ रिलीज, सलमान खान का दिखा एक्शन अवतार

Advertiesment
हमें फॉलो करें Sikandar Movie Teaser

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 28 दिसंबर 2024 (16:29 IST)
Sikandar Movie Teaser: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' अपनी घोषणा के वक्त से ही सुर्खियों में हैं। बीते दिनों मेकर्स ने फिल्म से सलमान खान का फर्स्ट लुक शेयर करके फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया। साथ ही मेकर्स ने सलमान खान के जन्मदिन के मौके पर यानी 27 दिसंबर को 'सिकंदर' का टीजर रिलीज करने का ऐलान किया था। 
 
हालांकि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के कारण फिल्म का टीजर पोस्टपोन कर दिया था। अब फैंस का इंतजार खत्म करते हुए नाडियाडवाला ग्रैंडसन ने 'सिंकदर' का धांसू टीजर रिलीज कर दिया है। टीजर ने रिलीज होते ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। 
 
1 मिनट 42 सेकेंड के टीजर की शुरुआत में सलमान खान जबरदस्त अंदाज में एक कमरे में एंट्री लेते नजर आ रहे हैं। उनके आस-पास पुतला बने कई हमलावर खड़े हैं। सलमान टीजर में सिर्फ एक लाइन बोलते हैं, 'सुना है बहुत सारे लोग मेरे पीछे पड़े हैं। बस मेरे मुड़ने की देर है।'
 
इसके बाद सलमान खान का एक्शन अवतार देखने को मिलता है। वह हाथ में राइफल लिए दुश्मनों का सफाया करते नजर आ रहे हैं। टीजर में संतोष नारायणन द्वारा कंपोजड इलेक्ट्रीफाइंग बैकग्राउंड स्कोर, विज़ुअल्स की ताकत और भव्यता के साथ पूरी तरह से मेल खाता है।
 
Sikandar Movie Teaser
ए. आर. मुरुगदास के निर्देशन में बनी 'सिकंदर' ईद 2025 पर रिलीज होने वाली हैं। इस फिल्म में सलमान खान के साथ रश्‍मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, सत्यराज और प्रतीक बब्बर नजर आएंगे। 'सिकंदर' साजिद नाडियाडवाला और सलमान खान की सक्सेसफुल पार्टनरशिप में एक और माइलस्टोन साबित होने वाली है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हवा में उड़ी शमा सिकंदर की ड्रेस, एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज देख फैंस हुए मदहोश