सलमान खान ने शेयर की राखी सेलिब्रेशन की तस्वीरें, सोशल मीडिया पर हो गए ट्रोल

Webdunia
बुधवार, 5 अगस्त 2020 (13:21 IST)
रक्षाबंधन का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया। बॉलीवुड से लेकर टीवी कलाकार सोशल मीडिया पर अपने भाई बहन के साथ तस्वीरें साझा करते दिखे। सलमान खान हर त्योहार पूरे परिवार के साथ मनाते रहे हैं। रक्षाबंधन भी उन्होंने पूरे परिवार के साथ सेलिब्रेट किया।

 
हाल ही में राखी सेलिब्रेशन से जुड़ी कुछ तस्वीरों को सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। इस तस्वीर में सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान, आयुष शर्मा, अरहान खान, निर्वान खान और परिवार के बाकी सदस्य राखी बांधे नजर आ रहे हैं।
 
सलमान ने इस तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, 'हैप्पी रक्षा बंधन।' लेकिन सलमान की इस पोस्ट पर कुछ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। एक यूजर ने कहा, सुशांत की बहनों पर क्या बीतता होगा, ये सोचा है। एक अन्य यूजर ने लिखा, लिस्ट ऑफ़ खूनिज।
 
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों पर जमकर निशाना साधा जा रहा है। सलमान खान भी लोगों के निशाने पर हैं। पिछले कुछ समय से सलमान के हर पोस्ट पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान की आने वाली फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वान्टेड भाई' है। फिल्म में उनके साथ दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ, रणदीप हुड्डा हैं। यह फिल्म इसी साल ईद पर रिलीज होने वाली थी लेकिन लॉकडाउन की वजह से इसे टाल दिया गया। इसके अलावा सलमान फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' में नजर आएंगे। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फिल्म रंगीला में टपोरी दिखने के लिए आमिर खान ने किया था यह काम

महेश भट्ट का विवादों से रहा है पुराना नाता, बेटी को किस कर बुरे फंसे थे निर्देशक

वाइन पीने की चाह में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपनाया ईसाई धर्म

बॉलीवुड के बाद अब साउथ इंडस्ट्री में धमाल मचाएगी किल, तमिल और तेलुगु में बनेगा फिल्म का रीमेक

लगातार मिल रही धमकियों के बीच सलमान खान ने किया दुबई मॉल का दौरा, सुपरस्टार को देखने उमड़ी फैंस की भीड़

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More