Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राम मंदिर भूमि पूजन : छोटे पर्दे पर राम के किरदार में मशहूर हुए ये सितारे

Advertiesment
हमें फॉलो करें Ram Mandir Bhoomi Pujan
, बुधवार, 5 अगस्त 2020 (12:48 IST)
अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन का उल्लास पूरे देश में देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी 5 अगस्त को राम मंदिर की नींव रखने जा रहे हैं। हर कोई सोशल मीडिया पर राम मंदिर निर्माण को लेकर अपनी खुशी जाहिर कर रहा है। इस मौके पर हम आपको ऐसे अभिनेताओं से रूबरू करवाएंगे जिन्होंने टेलीविजन की दुनिया में भगवान राम का किरदार निभाया है।

अरुण गोविल
Ram Mandir Bhoomi Pujan
1987 में रामानंद सागर ने रामायण सीरियल बनाया, जिसमें भगवान राम का किरदार निभाया था अरुण गोविल ने। इस सीरियल के बाद अरुण गोविल को लोग राम मानकर पूजने लगे थे। 
 
सिराज मुस्तफा खान
Ram Mandir Bhoomi Pujan
Photo : Twitter
साल 1997 में टीवी का दूसरा पॉपुलर शो 'जय हनुमान' शुरू हुआ। इसमें भगवान राम का किरदार सिराज मुस्तफा खान ने निभाया। इस शो के राम को भी काफी पसंद किया गया।
 
नीतिश भारद्वाज
Ram Mandir Bhoomi Pujan
Photo : Twitter
साल 2002 में एक बार फिर से इस रामायण सीरियल को रीक्रिएट किया गया। इस सीरियल में राम का किरदार नीतिश भारद्वाज ने निभाया था। नीतिश इससे पहले भगवान श्रीकृष्ण का भी किरदार निभा चुके थे, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद भी किया था।

गुरमीत चौधरी
Ram Mandir Bhoomi Pujan
Photo : Twitter
साल 2008 में एनडीटीवी इमेजिन पर प्रसारित हुए रामायण में अभिनेता गुरमीत चौधरी ने भगवान राम का किरदार निभाया था।

आशीष शर्मा 
Ram Mandir Bhoomi Pujan
Photo : Twitter
साल 2016 में रामायण को माता सीता की दृष्टि से दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया गया। इस सीरियल में भगवान राम की भूमिका अभिनेता आशीष शर्मा ने निभाई थी। आशीष टेलीविजन इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता हैं इन्हें भी इस किरदार में लोगों ने काफी पसंद किया था।

हिमांशु सोनी
Ram Mandir Bhoomi Pujan
Photo : Twitter
साल 2019 में सीरियल 'राम सिया के लव कुश' आया. यह सीरियल उत्तर रामायण पर आधरित था। इसमें भगवान राम का किरदार हिमांशु सोनी ने निभाया। इस सीरियल में भगवान राम के किरदार को काफी पसंद किया गया।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मुगल ए आजम : एक प्रेम कहानी के 60 साल