रेस 3 का बॉक्स ऑफिस पर चौथा दिन

Webdunia
जैसा की पहले भी कहा जाता रहा है कि रेस 3 के लिए सोमवार के कलेक्शन बेहद अहम है। सोमवार को रेस 3 के कलेक्शन नीचे आ गए, लेकिन इतने कलेक्शन हैं कि इन्हें अच्छा कहा जा सकता है। 
 
चौथे दिन यानी 'मंडे टेस्ट' को रेस 3 ने 14.24 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। पहले दिन के कलेक्शन से तुलना की जाए तो यह 51.18 प्रतिशत की गिरावट है। अब रेस 3 को यही रफ्तार अन्य दिनों में भी कायम रखना होगा। 
 
रेस 3 के कलेक्शन छोटे शहर और सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में काफी अच्छे हैं। जबकि मेट्रो सिटी और मल्टीप्लेक्सेस में गिरावट थोड़ी ज्यादा है। यही चिंता का एक कारण है। 
 
फिल्म ने शुक्रवार 29.17 करोड़ रुपये, शनिवार 38.14 करोड़ रुपये, रविवार 39.16 करोड़ रुपये और सोमवार को 14.24 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। चार दिनों में यह फिल्म अब तक 120.71 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। 
 
सलमान खान की इस फिल्म की काफी आलोचना की गई है, लेकिन फिल्म के कलेक्शन मजबूती से जमे हुए है जो दिखाते हैं कि सलमान के फैंस को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कभी मुंबई की सड़कों पर ऑटो चलाते थे राजू श्रीवास्तव, पहले शो के लिए मिले थे इतने रुपए

इस किताब पर रखा गया था करीना कपूर का नाम, जानिए एक्ट्रेस के बारे में 25 रोचक जानकारियां

44 साल की हुईं करीना कपूर, बचपन से देखती थीं अभिनेत्री बनने का ख्वाब

फिल्म रंगीला में टपोरी दिखने के लिए आमिर खान ने किया था यह काम

महेश भट्ट का विवादों से रहा है पुराना नाता, बेटी को किस कर बुरे फंसे थे निर्देशक

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More