सलमान खान को सोफे से उठने में करनी पड़ी मशक्कत, एक्टर की हालत देखकर फैंस हुए परेशान

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 29 अगस्त 2024 (14:37 IST)
Salman Khan viral video: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की दुनियाभर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। हाल ही में सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसे देखकर उनके फैंस चिंतित हो गए हैं। वीडियो में सलमान खान काफी तकलीफ में नजर आ रहे हैं। 
 
वीडियो में सलमान खान एक इवेंट पर स्टेज पर नजर आ रहे हैं। वह जब सोफे पर बैठते हैं, तो उन्हें सपोर्ट लेना पड़ता है। वहीं बैठने के बाद वह अपनी पसलियों पर हाथ लगाते नजर आ रहे हैं। सलमान के चेहरे पर दर्द भी साफ नजर आ रहा है। 
 
वहीं एक अन्य वीडियो में सलमान खान सोफे से उठने की कोशिश करते दिख रहे है। इस दौरान वह काफी जोर लगाते हैं। वह सोफे के बैक का सपोर्ट लेते हैं और फिर खड़े होते हैं। इन वीडियो को देखकर सलमान के फैंस परेशान हो गए हैं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

फैंस कयास लगा रहे हैं कि सलमान को कोई गंभीर बीमारी हो गई है। कई यूजर्स का कहना है कि बुढ़ापे की वजह से ऐसा हो रहा है। लेकिन असल में सलमान को हाल ही में रिब इंजरी हुई है। वहीं वीडियो में एंकर को भी कहते सुना जा सकता है कि 'वो चोट लगने के बावजूद यहां हिस्सा लेने पहुंचे हैं।' 
 
सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'सिकंदर' में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फुलेरा गांव में शुरू हुआ चुनावी घमासान, 'पंचायत 4' का टीजर रिलीज, इस दिन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज

विपुल अमृतलाल शाह की राजनीतिक थ्रिलर गवर्नर में नजर आएंगे मनोज बाजपेयी!

ढलते सूरज के सामने शमा सिकंदर ने फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर, समंदर किनारे से शेयर की तस्वीरें

भूल चूक माफ का प्रमोशन करने वामिका गब्बी संग इंदौर पहुंचे राजकुमार राव, बोले- यहां आकर अपनापन महसूस होता है

क्या दूसरी शादी के 5 महीने बाद नागा चैतन्य बनने वाले हैं पिता, शोभिता धुलिपाला की प्रेग्नेंसी का सच आया सामने!

सभी देखें

जरूर पढ़ें

रेड 2 मूवी रिव्यू: रेड की परछाई में भटकी अजय देवगन की एक औसत फिल्म

बॉडीकॉन ड्रेस पहन पलक तिवारी ने फ्लॉन्‍ट किया कर्वी फिगर, लिफ्ट के अंदर बोल्ड अंदाज में दिए पोज

मोनोकिनी पहन स्विमिंग पूल में उतरीं राशि खन्ना, बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

मोनालिसा ने फिर गिराई बिजलियां, जंप सूट में शेयर की सुपर हॉट तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

अगला लेख
More