Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अपने जन्मदिन (27 दिसम्बर) पर दो बड़ी घोषणाएं करने वाले हैं। वे अपने फैन को बर्थडे पर यह नायाब तोहफा देंगे।
सूत्रों के अनुसार सलमान खान अपनी नई फिल्म 'इंशाल्लाह' की घोषणा करेंगे। यह फिल्म संजय लीला भंसाली बनाएंगे जो इस समय स्क्रिप्ट को अंतिम रूप दे रहे हैं।
भंसाली और सलमान खामोशी, हम दिल दे चुके सनम और सांवरिया जैसी फिल्में साथ में कर चुके हैं। अब वे फिर साथ आ रहे हैं।
साथ ही अपने बर्थडे पर सलमान 'दबंग 3' की रिलीज डेट अनाउंस करेंगे। संभव है कि यह फिल्म 2019 के क्रिसमस पर रिलीज हो।