Publish Date: Sun, 22 Nov 2020 (18:40 IST)
Updated Date: Sun, 22 Nov 2020 (18:41 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान के ड्राइवर और स्टाफ मेंबर को बीते दिनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद सलमान ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया था। हालांकि सलमान खान का कोरोना वायरस टेस्ट निगेटिव रहा। अब खबरें आ रही है कि सलमान खान ने अपने पनवेल फार्महाउस में होने वाले जन्मदिन के जश्न को रद्द कर दिया है।
बताया जा रहा है कि सलमान निगेटिव होने के बावजूद भी कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते हैं। स्टाफ मेंबर्स के कोरोना पॉजिटिव पाए जाते ही सलमान खान ने तुरंत परिवार के सभी लोगों को टेस्ट के लिए बुलाया। सभी का परीक्षण नकारात्मक रहा। साथ ही खान परिवार के सभी समारोह रद्द हो गए हैं और इसमें उनका जन्मदिन भी शामिल है।
हर साल सलमान अपने परिवार के सदस्यों, करीबी दोस्तों के साथ पनवेल फार्म हाउस में अपना जन्मदिन मनाते हैं और नए साल का जश्न मनाने के बाद ही मुंबई लौटते हैं। लेकिन, इस बार ये सेलिब्रेशन रद्द हो गया। यहां तक कि सलमान के माता-पिता की शादी की सालगिरह 20 नवंबर को सिर्फ एक प्राइवेट सेलिब्रेशन तक सीमित रहेगी।
बता दें कि 27 दिसंबर को सलमान अपना जन्मदिन मनाएंगे। वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान ने हाल ही में राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म ईद 2021 पर रिलीज की जाएगी। फिलहाल सलमान खान रियलिटी शो बिग बॉस-14 होस्ट कर रहे हैं।