suvichar

क्लासरुम के बदमाश बच्चों को मिलेगी सज़ा, बिग बॉस सीज़न 12

Webdunia
सलमान खान का टीवी का सबसे विव्कादास्पद शो 'बिग बॅास' का सीज़न 12 जल्द ही आने वाला है। सलमान खान इस बार फिर शो को होस्ट करेंगे और फैंस इसके लिए काफी उत्साहित हैं। इस बार शो की थीम 'जोड़ी' होगी। जिसमें मां-बेटी, मामा-भांजे, जुड़वा बहनें, बेस्ट फ्रेंड्स, पति-पत्नी जैसी जोड़ियां नज़र आएंगी। 
 
एक बार फिर बिग बॉस सीज़न 12 की मज़ेदार खबर सामने आई है। हर बार शो में सलमान खान वीकेंड पर कंटेस्टेंट्स से बातें करते थे और दर्शकों को बड़े परदे पर दिखाई देते थे। लेकिन इस बार थीम के हिसाब से तरीका भी ज़रा अलग ही होगा। इस बार सलमान मी टीवी पर दिखाई नहीं देंगे। 
 
फैंस ने शो का पहला प्रोमो देखा। इसमें सलमान क्लासरूम में बैठे सभी स्टुडेंट्स यानी कंटेस्टेंट्स की अटेंडेंस लेते नज़र आ रहे हैं। बस, शो में असलीयत में भी यही होना है। वीकेंड के बार में सलमान वैसे भी सबकी क्लास लेते नज़र आते थे। वे कंटेस्टेंट्स से इस दौरान बात भी करते थे, जहां कंटेस्टेंट्स एक बड़े सोफे पर साथ बैठे होते थे। लेकिन इस बार सलमान सभी कंटेस्टेंट की क्लास लेंगे क्लासरूम में। 'वीकेंड का वार' पर घर के सदस्य सोफे पर नहीं बल्कि क्लासरूम जैसी ही एक लोकेशन पर बैठेंगे। 
 
साथ ही सलमान क्लास में सामने लगे ब्लैकबोर्ड पर बनी स्क्रीन से कंटेस्टेंट्स से बात करेंगे। यानी कि स्कुल के क्लासरुम की याद हर किसी को आने वाली है, जहां हर किसी की अपने दोस्त के साथ एक जोड़ी होती थी। वहीं सलमान बढ़िया कंटेस्टेंट्स को प्राइज़ देंगे और बदमाश बच्चों को सज़ा भी मिलेगी। अब थीम इतनी मज़ेदार है तो किस्से तो और भी मज़ेदार होने वाली हैं। शो का दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

जरूर पढ़ें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख