लॉकडाउन में तैमूर के हेयर स्टाइलिस्ट बने सैफ अली खान, करीना बोलीं- हेयरकट चाहिए किसी को...

Webdunia
रविवार, 3 मई 2020 (15:01 IST)
लॉकडाउन की वजह से हर कोई अपने घर में रहने को मजबूर है। बॉलीवुड सेलेब्स भी इन दिनों घर में परिवार के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं। वे भी घर से बाहर नहीं जा पा रहे जिस वजह से वे अपने सभी काम को घर पर ही कर रहे हैं। इस वजह से कई सेलेब्स ने अपने पार्टनर्स के हेयर कट किए हैं।

 
वहीं सैफ अली खान भी अपने बेटे तैमूर के हेयर स्टाइलिस्ट बन गए है। करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें सैफ अली खान हाथ में कैंची लिए खड़े नजर आ रहे हैं। सैफ ने सफेद कुर्ता-पायजामा पहना हुआ है और उनके ठीक आगे तैमूर अली खान बैठे हैं। 
 
करीना ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, 'हेयरकट चाहिए किसी को?' सैफ और तैमूर की ये तस्वीर काफी क्यूट है और तेजी से वायरल हो रही है। 
 
बता दें कि तैमूर अली खान इन दिनों लॉकडाउन में अपने पापा के साथ मिलकर खूब मस्ती कर रहे हैं। पिछले दिनों वह पापा के साथ घर की दिवार पर पेंटिंग करते नजर आए थे। 
 
बता दें कि करीना कपूर ने कुछ महीने पहले ही इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाया है। सोशल मीडिया पर वह सैफ अली खान और तैमूर की फोटो शेयर करती हैं। इससे पहले वह सीक्रेटली इंस्टाग्राम को मॉनीटर करती थीं लेकिन अब वह ऑफिशियली इस अकाउंट पर हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

देवरा पार्ट 1 से जान्हवी कपूर का करियर ले सकता है यू टर्न

एनटीआर जूनियर के स्टारडम ने यूएस को जकड़ा, देवरा: पार्ट 1 ने रिलीज से पहले प्रीमियर प्री-सेल में 45000 टिकट बेचे

जो सलमान-शाहरुख-रितिक की फिल्म नहीं कर पाई, वो कारनामा करने जा रही है स्त्री 2

करीना कपूर खान की मिस्ट्री थ्रिलर द बकिंघम मर्डर्स ने पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

अदिति राव हैदरी ने सिद्धार्थ संग रचाई दूसरी शादी, जानिए कौन हैं एक्ट्रेस के पहले पति सत्यदीप मिश्रा

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More