साहिल खान की दूसरी पत्नी ने अपनाया इस्लाम धर्म, यूजर्स ने किया एक्टर को ट्रोल

WD Entertainment Desk
बुधवार, 15 जनवरी 2025 (15:02 IST)
एक्सक्यूज मी और स्टाइल जैसी फिल्मों से जबरदस्त पहचान बनाने वाले एक्टर साहिल खान भले ही अब इंडस्ट्री में सक्रिय नहीं हो, लेकिन वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक्टर ने साल 2024 में मिलेना संग यूरोप में दूसरी शादी रचाई थी। 
 
अब साहिल खान ने शादी के कुछ महीनों बाद अपनी दूसरी पत्नी का धर्म परिवर्तन करा ‍दिया है। मिलेना ने इस्लाम कबूल कर लिया है। इस बात की जानकारी साहिल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके दी है। इसके बाद साहिल को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sahil Khan (@sahilkhan)

साहिल खान ने लिखा, इस बात का ऐलान करते हुए मुझे गर्व हो रहा है कि मेरी पत्नी मिलेना एलेक्जेंड्रा ने इस्लाम धर्म अपनाने का फैसला किया है। इस खूबसूरत यात्रा के लिए अल्हम्दुलिल्लाह। अल्लाह हमें माफ कर दे और हमारी प्रार्थना स्वीकार करें।
 
इस पोस्ट पर यूजर्स कमेंट करके साहिल खान को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अगर वह आपसे इतना प्यार करती है तो उसके लिए इस्लाम अपनाना क्यों जरूरी है? अगर आप उससे सच्चा प्यार करते हैं तो क्या आप ईसाई धर्म स्वीकार नहीं करेंगे?' एक अन्य ने लिखा, 'क्या शादी के बाद धर्म बदलना जरूरी है?' 
 
साहिल की दूसरी पत्नी मिलेना यूरोप के बेलारूस की रहने वाली हैं। मिलेना अपने पति साहिल से उम्र में 26 साल छोटी हैं। साहिल की उम्र 48 साल है वहीं मिलेना 22 साल की हैं। साहिल खान की पहली शादी एक्ट्रेस निगार खान से हुई थी। 2005 में दोनों का तलाक हो गया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फुलेरा गांव में शुरू हुआ चुनावी घमासान, 'पंचायत 4' का टीजर रिलीज, इस दिन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज

विपुल अमृतलाल शाह की राजनीतिक थ्रिलर गवर्नर में नजर आएंगे मनोज बाजपेयी!

ढलते सूरज के सामने शमा सिकंदर ने फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर, समंदर किनारे से शेयर की तस्वीरें

भूल चूक माफ का प्रमोशन करने वामिका गब्बी संग इंदौर पहुंचे राजकुमार राव, बोले- यहां आकर अपनापन महसूस होता है

क्या दूसरी शादी के 5 महीने बाद नागा चैतन्य बनने वाले हैं पिता, शोभिता धुलिपाला की प्रेग्नेंसी का सच आया सामने!

सभी देखें

जरूर पढ़ें

रेड 2 मूवी रिव्यू: रेड की परछाई में भटकी अजय देवगन की एक औसत फिल्म

बॉडीकॉन ड्रेस पहन पलक तिवारी ने फ्लॉन्‍ट किया कर्वी फिगर, लिफ्ट के अंदर बोल्ड अंदाज में दिए पोज

मोनोकिनी पहन स्विमिंग पूल में उतरीं राशि खन्ना, बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

मोनालिसा ने फिर गिराई बिजलियां, जंप सूट में शेयर की सुपर हॉट तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

अगला लेख
More