Hanuman Chalisa

400 करोड़ की फिल्म 'आरआरआर' 25 मार्च को क्यों हो रही है रिलीज

Webdunia
मंगलवार, 1 फ़रवरी 2022 (11:45 IST)
एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' वो फिल्म है जिसका सिने प्रेमी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह 2022 में रिलीज होने वाली बड़ी फिल्मों में से एक है। कोविड ने अब तक फिल्म की राह रोक रखी है और इस कारण कई बार फिल्म की रिलीज टली है। 
 
पिछले दिनों कहा गया था कि आरआरआर को 18 मार्च या 28 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। यह फैसला देश में कोविड के केसेस और सिनेमाघरों को मिलने की छूट के आधार पर किया जाएगा। 


 
पिछले चार-पांच दिनों में कोविड के केसेस में लगातार गिरावट आ रही है और कई प्रदेशों की सरकारों ने छूट दी है। लोगों में फिर बाहर निकलने का विश्वास जागा है। 
 
इसी को देखते हुए आरआरआर की नई रिलीज डेट अनाउंस हो गई है। यह फिल्म 25 मार्च को रिलीज होगी। यानी कि न 18 मार्च और न 28 अप्रैल, बल्कि नई रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है। आखिर क्यों? 
 
25 मार्च में अभी 50 से ज्यादा दिन तक का समय है। तब तक यह माना जा सकता है कि परिस्थितियां एकदम सामान्य हो जाएंगी। सिनेमाघरों को फुल कैपिसिटी के साथ फिल्म दिखाने की इजाजत मिल जाएगी। लोगों में सिनेमाघर जाकर फिल्म देखने का विश्वास लौट आएगा। 
 
यदि अप्रैल में फिल्म रिलीज की जाती तो इसमें अभी लगभग 90 दिनों का समय है। तब तक परिस्थिति बिगड़ भी सकती है क्योंकि कोरोना का कोई भरोसा नहीं है। 
 
यह ट्रेंड हमने पिछले दिनों देखा ही है। सूर्यवंशी जब रिलीज हुई तब परिस्थिति अच्छी थी और फिल्म सफल रही। 83 जब रिलीज हुई तो उसी सप्ताह में परिस्थितियां बिगड़ गईं जिसका असर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर हुआ और फिल्म का बिज़नेस अपेक्षाकृत कम रहा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'मिर्जापुर: द मूवी' की रिलीज से पहले जाने क्या बोले गुड्डू पंडित, अली फजल ने साझा की फिल्म से जुड़ी दिलचस्प बात

बॉबी देओल के दोनों बेटे आर्यमान और धरम भी करेंगे बॉलीवुड डेब्यू, एक्टर ने खोला अगली पीढ़ी का राज

'Don 3' विवाद के बीच बुडापेस्ट में चिल करते दिखे रणवीर सिंह, फुटबॉल स्टार डेक्लन राइस संग शेयर की तस्वीर

पूजा हेगड़े ने फ्लोरल लेस ड्रेस में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, तस्वीरें वायरल

क्या 'डोला रे डोला' गाने की शूटिंग के दौरान प्रेग्नेंट थीं माधुरी दीक्षित? सरोज खान की असिस्टेंट के दावे पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख