Govardhan puja
✕

रो‍हित शेट्टी ने किया कंफर्म, इस सुपरहिट सीरीज पर कर रहे हैं काम

Webdunia
बॉलीवुड निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म सिम्बा 28 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म के एक गाने में गोलमाल फिल्म की पूरी स्टार कास्ट भी नजर आ रही है। 
 
फिल्म सिम्बा के प्रमोशन के दौरान जब रोहित से उनकी गोलमाल सीरीज की अगली फिल्म के बारे में पूछा तो रोहित ने जवाब दिया कि ‘आंख मारे’ गाने में जिस तरह से ‘गोलमाल’ की टीम नजर आई वो ‘गोलमाल 5’ के लिए एक हिंट है। फिल्म के गाने में अरशद वारसी, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपड़े और तुषार कपूर पांच का साइन बनाते भी दिख रहे हैं जिससे इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि ‘गोलमाल-5’ बन रही है।
 
हालाकि जब रोहित से पूछा गया कि इस पर वो कब से काम करना शुरू करेंगे तो रोहित ने जवाब दिया कि मुझे नहीं पता है कि हम कब इस पर काम करना शुरू करेंगे।
 
फिल्म सिम्बा का प्रमोशन काफी वक्त से चल रहा हैं। सिम्बा तेलुगु की हिट फिल्म टेम्पर का ऑफिशियल रीमेक है। इस फिल्म मे रणवीर सिंह और सारा अली खान नजर आएंगे। इस फिल्म में गोलमाल की स्टार कास्ट के अलावा अजय देवगन ने भी कैमियो किया है। सारा अली खान के करियर की ये दूसरी फिल्म है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रामायण देखने के 5 बड़े कारण: रणबीर कपूर का राम अवतार, यश का रावण रूप और भव्यता से चौंकाते दृश्य

बॉक्स ऑफिस: ‘रामायण’ ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये; प्री-दिवाली के असर के बाद अब त्योहार पर बड़े उछाल की तैयारी

Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा पर बनी ब्लॉकबस्टर 'हनुमान अंश' इस दिन Sony LIV पर होगी स्ट्रीम, जानें पूरी डिटेल

डॉक्टर से पर्दे की देवी तक: नेचुरल ब्यूटी और दमदार अदाकारी से 'रामायण' की सीता बनीं साई पल्लवी की अनकही कहानी

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

सभी देखें

जरूर पढ़ें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख