इस हॉलीवुड फिल्म का रीमेक बनाना चाहते हैं रोहित शेट्टी, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह को करेंगे कास्ट

Webdunia
बुधवार, 5 फ़रवरी 2020 (10:51 IST)
कॉप ड्रामा फिल्मों के लिए मशूहर रोहित शेट्टी अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपने इस तमगे की चमक बिखेरने वाले हैं। रोहित हॉलीवुड फिल्म फिल्म 'बैड बॉयज फॉर लाइफ' के साथ जुड़ चुके हैं। विल स्मिथ और मार्टिन लॉरेंस अभिनीत यह फिल्म इस मशहूर हॉलीवुड फ्रेंचाइची की तीसरी फिल्म है।

 
हाल ही में रोहित शेट्टी ने बताया कि वह बैड बॉयज का हिन्दी रीमेक बनाना चाहते हैं और इसके लिए अपनी पसंदीदा स्टार कास्ट भी उन्होंने फाइनल कर ली हैं। 
 
नेहा धूपिया के चैट शो पर रोहित ने बताया कि अगर वह कभी बैड बॉयज का हिन्दी रीमेक बनाएंगे तो वह इसमें अक्षय कुमार और रणवीर सिंह को साथ में कास्ट करेंगे।

ALSO READ: Box Office पर क्या होगा मलंग, शिकारा और हैक्ड का?
 
रोहित शेट्टी ने कहा कि बैड बॉयज उनकी पसंदीदा फ्रैंचाइजी में से एक है और उन्हें विल स्मिथ के साथ मार्टिन लॉरेंस की कैमिस्ट्री कमाल की लगती है। उन्होंने ये भी बताया कि वह साल 2011 में इस फिल्म का रीमेक बनाना चाहते थे लेकिन फिर वह अपना कॉप यूनिवर्स बनाने में जुट गए। 
 
गौरतलब है कि रोहित शेट्टी कॉप फिल्मों के मास्टर कहे जाने लगे हैं। उन्होंने पहले 'सिंघम' के जरिए अजय देवगन को पुलिस अफसर के किरदार में पेश किया फिर 'सिम्बा' के जरिए रणवीर सिंह को खाकी वर्दी पहनाई। अब वह फिल्म 'सूर्यवंशी' में अक्षय कुमार को पुलिस अफसर के किरदार में दिखाने जा रहे हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

केसरी वीर का नया गाना केसरी बंधन हुआ रिलीज, सूरज पंचोली और आकांक्षा शर्मा के बीच दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

राशा थडानी का टिप टिप बरसा पानी पर सिजलिंग डांस, मां रवीना टंडन को छोड़ा पीछे, वीडियो वायरल

कान, कैन और कांस, क्या है Cannes का सही उच्चारण, जानिए फिल्म फेस्टिवल से जुड़ी रोचक जानकारियां

मिथुन चक्रवर्ती के अवैध निर्माण पर चलेगा बुल्डोजर, BMC ने भेजा लीगल नोटिस

परेश रावल ने कंफर्म किया हेरा फेरी 3 से हुए बाहर, बताई वजह

सभी देखें

जरूर पढ़ें

रेड 2 मूवी रिव्यू: रेड की परछाई में भटकी अजय देवगन की एक औसत फिल्म

बॉडीकॉन ड्रेस पहन पलक तिवारी ने फ्लॉन्‍ट किया कर्वी फिगर, लिफ्ट के अंदर बोल्ड अंदाज में दिए पोज

मोनोकिनी पहन स्विमिंग पूल में उतरीं राशि खन्ना, बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

मोनालिसा ने फिर गिराई बिजलियां, जंप सूट में शेयर की सुपर हॉट तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

अगला लेख