Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शुरू होने जा रहा है रोहित शेट्टी का शो 'खतरों के खिलाड़ी 10', देखिए कंटेस्टेंट लिस्ट

Advertiesment
हमें फॉलो करें Rohit Shetty
, शनिवार, 22 फ़रवरी 2020 (12:58 IST)
टीवी का मचअवेटेड रियलीटी शो ' खतरों के खिलाड़ी' एकबार फिर अपने नए सीजन के साथ वापसी कर रहा है। रोहित शेट्टी सीजन-10 से टीवी पर फिर से दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। सीजन 10 का लेवल पहले से और हाई होने वाला है। रोहित शेट्टी एकबार फिर से खतरों के खिलाड़ी-10 में सेलेब्स को खतरनाक से खतरनाक स्टंट कराने वाले हैं।

'खतरों के खिलाड़ी 10' की शूटिंग बुल्गारिया में की जा रही है। यह शो 22 फरवरी को शुरू हो रहा है। आज रात 9 बजे से कलर्स चैनल पर टेलिकास्ट होने वाले इस शो में हिस्सा लेने वाले 10 कंटेस्टेंट्स से रोहित शेट्टी दर्शको को रुबरू कराएंगे। आइए जानते हैं इस बार शो में कौन से चेहरे नजर आने वाले हैं। 
 
Rohit Shetty
करण पटेल
टीवी एक्टर करण पटेल ने खतरों के खिलाड़ी 10 में हिस्सा लेने के लिए 'ये है मोहब्बतें' सीरीयल को छोड़ दिया है। वह इस शो से पिछले 6 साल से जुड़े हुए थे।

Rohit Shetty
रानी चटर्जी 
भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस रानी चटर्जी भी इस शो का हिस्सा होंगी। रानी भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं।

Rohit Shetty
करिश्मा तन्ना
एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना भी 'खतरों के खिलाड़ी' में स्टंट करती नजर आएंगी। करिश्मा रियलीटी शो बिग बॉस 8 और झलका दिखला जा में भी नजर आ चुकी हैं।

Rohit Shetty
अदा खान 
नागिन की एक्ट्रेस अदा खान भी खतरों के खिलाड़ी 10 में नजर आने वाली हैंस व इस शो से नॉन-फिक्‍शन जॉनर में डेब्‍यू करेंगी।

Rohit Shetty
अमृता खानविलकर
मराठी टीवी शो 'जीव लगा' में नजर आने वाली एक्ट्रेस अमृता खानविलकर भी खबरों के खिलाड़ी का हिस्सा होंगी।

Rohit Shetty
तेजस्वी प्रकाश
टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश भी खतरों के खिलाड़ी में स्टंट करती दिखेंगी।

Rohit Shetty
बलराज सयाल
कॉमेडी सर्कस और द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलें जैसे टीवी शो के लिए पहचाने जाने वाले स्टैंड-अप कॉमेडियन और होस्ट बलराज सयाल भी इस रियलीटी शो में नजर आएंगे।
 
Rohit Shetty
धर्मेश
डांसर से कोरियोग्राफर बने धर्मेश भी नजर आएंगे।
 
Rohit Shetty
शिविन नारंग
'इंटरनेट वाला लव' में नरज आ चुके एक्टर शिविन नारंग भी 'खतरों के खिलाड़ी' में नजर आएंगे।
 
Rohit Shetty
आरजे मलिष्का
रोहित शेट्टी के इस रियलीटी शो में आरजे मलिष्का भी नजर आएंगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Box Office पर पहले दिन बाला और ड्रीमगर्ल से पीछे रह गई आयुष्मान खुराना की शुभ मंगल ज्यादा सावधान