Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का नया पोस्टर आया सामने, इस दिन रिलीज होगा फिल्म का टीजर

हमें फॉलो करें 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का नया पोस्टर आया सामने, इस दिन रिलीज होगा फिल्म का टीजर

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 19 जून 2023 (17:35 IST)
Rocky aur Rani kii prem kahaani: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। करण जौहर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की कई धमाकेदार पोस्टर बीते दिनों रिलीज किए गए थे। वहीं अब करण ने इस फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के टीजर रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है।
 
इस पोस्टर में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह का लुक देखने लायक है। जहां आलिया भट्ट रेड साड़ी में नोज पिन पहने बेहद प्यारी लगी रही हैं। वहीं रणवीर सिंह भी रेड आउटफिट में डैशिंग लगे। पोस्टर के अनुसार 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का टीजर कल यानी 20 जून को रिलीज होगा। यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 
पोस्टर को शेयर करते हुए करण जौहर ने लिखा, प्यार के दौरान की बस केवल शुरुआत हुई है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का टीजर कल रिलीज हो जाएगा तो याद रखें। फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' एक फैमिली ड्रामा फिल्म है। फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी मुख्य भूमिका में हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'आदिपुरुष' विवाद के बीच 'रामायण' की सीता दीपिका चिखलिया ने पब्लिक डिमांड पर शेयर किया खास वीडियो