'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का दूसरा गाना 'व्हाट झुमका' हुआ रिलीज

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 13 जुलाई 2023 (11:12 IST)
What Jhumka song: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीते दिनों इस फिल्म का ट्रेलर और एक गाना 'तुम क्या मिले' रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। अब फिल्म का दूसरा गाना 'व्हाट झुमका' भी रिलीज हो गया है।
 
इस गाने को आशा भोंसले के हिट गाने 'झुमका गिरा रे' के तर्ज पर बनाया गया है। 'व्हाट झुमका' आलिया और रणवीर पर फिल्माया गया है। इस गाने को जोनिता गांधी और अरिजीत सिंह ने गाया है। वहीं, संगीत प्रीतम ने दिया है। 
 
यह पैपी गाना है, जिसमें रणवीर सिंह का एनर्जी भरा डांस और आलिया भट्ट के जबरदस्त एक्स्प्रेशन देखने को मिल रहे हैं। फिल्म का यह गाना सारेगामा के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। फैंस को 'व्हाट झुमका' गाना काफी पसंद आ रहा है।
 
बता दें कि 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन करण जौहर कर रहे हैं। यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

नरसिंह जयंती पर महावतार नरसिम्हा की रिलीज डेट की हुई घोषणा, शेयर किया खास वीडियो

तन्वी द ग्रेट से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे करण टैकर, फिल्म में निभाएंगे यह किरदार

बैटलग्राउंड सीजन 1 को मिल गया विनर, अभिषेक मल्हान की टीम ने जीती ट्रॉफी

Mother's Day 2025 : करिश्मा कपूर से लेकर सुष्मिता सेन तक - डिजिटल स्क्रीन्स पर मम्मी जिन्होंने प्रभाव छोड़ा

मां ही नहीं, बेटी भी हैं बॉलीवुड की स्टाइलिश एक्ट्रेस, ये हैं फेमस मां-बेटी की जोड़ियां

सभी देखें

जरूर पढ़ें

रेड 2 मूवी रिव्यू: रेड की परछाई में भटकी अजय देवगन की एक औसत फिल्म

बॉडीकॉन ड्रेस पहन पलक तिवारी ने फ्लॉन्‍ट किया कर्वी फिगर, लिफ्ट के अंदर बोल्ड अंदाज में दिए पोज

मोनोकिनी पहन स्विमिंग पूल में उतरीं राशि खन्ना, बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

मोनालिसा ने फिर गिराई बिजलियां, जंप सूट में शेयर की सुपर हॉट तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

अगला लेख
More