Hanuman Chalisa
✕

शिवाजी पर फिल्म बनाकर अगले साल रिलीज करेंगे रितेश देशमुख

Webdunia
बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख आखिरी बार 'बैंक चोर' में नज़र आए थे। उनकी पिछली कुछ फिल्में फ्लॉप रही हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि रितेश एक्टिंग के अलावा मराठी फिल्म निर्माता के रूप में बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। 
 
2013 में उन्होंने फिल्म 'बालक-पालक' से निर्माता के तौर पर शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने 'येलो', 'लई भारी' जैसी फिल्में बनाई। इस साल रितेश नें 'फास्टर फेने' फिल्म बनाई जो कि अक्टोबर में ही रिलीज़ हुई। यह 70 के दशक में उभरा एक ही नाम के एक लोकप्रिय चरित्र पर आधारित है और उसने बहुत सारे प्रशंसा अर्जित की है।
 
अब रितेश देशमुख अपनी अगली मराठी फिल्म की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें वे छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका में नज़र आएंगे। फिल्म को रवि जाधव निर्देशित करेंगे। रितेश ने बताया कि उनका पहला ड्रॉफ्ट पूरा हो चुका है और थोड़ा काम बाकी है। फिल्म अगले साल तक रिलीज़ हो सकती है। रितेश ने फिल्म में स्क्रिप्ट पर भी काम किया, उन्होंने शिवाजी पर कई किताबें पढ़ी है। रितेश ने इस बड़ी फिल्म के बारे में बताया कि यह फिल्म हिंदी में भी बन सकती है। 
 
रितेश की पत्नी और अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख भी उनके प्रोडक्शन हाउस में शामिल हैं। रितेश का कहना है कि दोनों एक बढ़िया टीम बनाने के लिए तैयार हैं। रितेश स्क्रिप्ट चुनते हैं और जेनेलिया इसके आगे का काम करती हैं। रितेश से जब पुछा गया कि कब ये दोनों एक फिल्म में सतह नज़र आएंगे तो रितेश ने जवाब दिया कि वह एक मराठी फिल्म करना पसंद करेंगे, लेकिन तभी जब अच्छी स्क्रिप्ट सामने आएगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

जब प्रेग्नेंसी में सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं 100 सिगरेट, 'गुमराह' की शूटिंग का सुनाया किस्सा

सभी देखें

जरूर पढ़ें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख