Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नी‍तू कपूर का इशारा, इस गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं ऋषि कपूर

Advertiesment
हमें फॉलो करें Rishi Kapoor
बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर पिछले 3 महीने से अमेरिका में अपनी बीमारी का इलाज करवा रहे हैं। ऋषि कपूर को क्या बीमारी है इस पर उनके परिवार ने चुप्पी साध रखी हैं। हाल ही में न्यू ईयर के मौके पर नीतू कपूर ने पूरे परिवार की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। जिसमें ऋषि कपूर काफी कमजोर लग रहे थे।
 
ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने जब कैप्शन के साथ इस फोटो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो ऋषि की बीमारी को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे। 
 
Rishi Kapoor
फोटो के साथ नीतू कपूर ने लिखा, हैप्पी 2019। कोई रेजोल्यूशन नहीं सिर्फ एक विश है। कम पॉल्यूशन ट्रैफिक। उम्मीद है भविष्य में कैंसर सिर्फ एक जोडियक साइन ही रहेगा। नफरत नहीं होगी, गरीबी नहीं होगी और सब लोग खुशी से साथ रहेंगे। सबसे जरूरी, सब सेहतमंद रहें।
 
नीतू का ये पोस्ट इशारा कर रहा है कि ऋषि कपूर कहीं कैंसर से पीड़ित तो नहीं। हालांकि आधिकारिक तौर पर कपूर परिवार की ओर से ऋषि कपूर की बीमारी से जुड़ी कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
 
Rishi Kapoor
कहा जा रहा है कि ऋषि कपूर इलाज उसी अस्पताल में चल रहा है जहां सोनाली बेन्द्रे ने अपना कैंसर का इलाज करवाया है। सूत्रों के अनुसार ऋषि का न्यूयॉर्क में अब तक 2 कीमो हो चुकी है। 
 
ऋषि कपूर के अमेरिका रवाना होने के कुछ दिनों बाद ही उनकी मां कृष्णा राज कपूर का 1 अक्टूबर को निधन हो गया था, लेकिन अपने इलाज की वजह से वह उनके अंतिम संस्कार के लिए भी भारत नहीं आ पाए थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लहंगा चोली में कियारा अडवाणी का देसी अंदाज