Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बिग बॉस 16 : शो में होगी पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री, टीवी की यह हसीना घर में मचाएंगी धमाल!

Advertiesment
हमें फॉलो करें bigg boss ott

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 16 नवंबर 2022 (11:49 IST)
सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' को टीआरपी लिस्ट में बनाए रखने के लिए मेकर्स कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। बिग बॉस के घर में हर दिन जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। बीते दिनों अर्चना गौतम को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था।

 
लेकिन अब अर्चना की एक बार फिर से शो में वापसी हो चुकी है। वहीं अब खबर आ रही है कि बिग बॉस 16 के घर में टीवी की एक हसीना की बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है। यह टीवी एक्ट्रेस पहले बिग बॉस ओटीटी का भी हिस्सा रह चुकी हैं।
 
bigg boss ott
इस टीवी एक्ट्रेस का नाम रिद्धिमा पंडित हैं। रिद्धिमा की एंट्री लगभग कंफर्म मानी जा रही है। वह बिग बॉस खष घर में नए ट्विस्ट और टर्न्स ला सकती हैं। हालांकि इस बात की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। 
 
रिद्धिमा पंडित ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। उन्होंने 2016 में 'बहु हमारी रजनीकांत' से टीवी डेब्यू किया था। रिद्धिमा बिग बॉस ओटीटी के अलावा खतरों के खिलाड़ी 9 में भी नजर आ चुकी हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमिताभ बच्चन के प्यारे डॉगी का हुआ निधन, एक्टर ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट