Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इस एडल्ट स्टार की भूमिका निभाएंगी रिचा चड्ढा

Advertiesment
हमें फॉलो करें रिचा चड्ढा
बॉलीवुड में बायोपिक्स की रेस में एक और बायोपिक शामिल हो गई है। इंद्रजीत लंकेश एडल्ट फिल्म स्टार शकीला पर एक बायोपिक बनाने वाले हैं जिसमें एक्ट्रेस रिचा चड्ढा लीड रोल यानी एडल्ट स्टार का किरदार निभाएंगी। 
 
केरल की शकीला 90 के दशक की सबसे बड़े एडल्ट स्टार्स में शामिल है। उन्होंने तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ की कई वयस्क फिल्मों में अभिनय किया है। 
 
इसके पहले विद्या बालन ने 2012 में द डर्टी पिक्चर नाम की फिल्म में सिल्क स्मिता का किरदार निभाया था। इस तरह की बायोपिक्स को भी अच्छा रिस्पांस मिलता है और लोग इन लोगों के जीवन के बारे में भी जानना पसंद करते हैं। 

रिचा चड्ढा

 
शकीला ने भी 90 के दशक में मलयालम, तमिल, तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया। वे अपनी इंस्पिरेशन सिल्क स्मिता को मानती थीं। शकीला को अपने करियर की सफलता 2000 में आई फिल्म किन्नरथंबिकाल से मिली। 
 
सूत्र के मुताबिक यह फिल्म शकीला की कहानी है, जो मलयाली सिनेमा में 90 के दशक में सबसे प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक थीं। उनके फैंस पूरे एशिया में थे और उन्होंने बहुत फैन फॉलोइंग बनाई थी। 
 
फिल्म अगले महीने फ्लोर पर जाएगी। रिचा चड्ढा इसके लिए तैयार हैं। यह शकीला के जीवन पर आधारित कहानी होगी जो 16 साल की उम्र से इस इंडस्ट्री में आ गई थीं। 
 
फिल्म की स्क्रिप्ट काफी रोमांचक है और इसे दर्शक बहुत पसंद करेंगे। फिल्म अप्रैल या मई से शुरू हो जाएगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सड़क 2 के लिए संजय को महेश की भगवान शिव के बारे में समझाइश