Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रिया कपूर, गुनीत मोंगा और ताहिरा कश्यप करेंगी 'द मैरिड वुमन' की स्पेशल स्क्रीनिंग होस्ट

Advertiesment
हमें फॉलो करें Rhea Kapoor
, गुरुवार, 25 फ़रवरी 2021 (17:50 IST)
ऑल्ट बालाजी का शो 'द मैरिड वुमन' अपने लॉन्च से बस कुछ ही दिनों की दूरी पर है, ऐसे में चर्चित-शो के प्रति उत्साह अपने चरम पर है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस- 8 मार्च को लोकप्रिय प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग के लिए निर्धारित, एकता कपूर द्वारा शो के हाल ही में पोस्ट किए गए ट्रेलर में ऋद्धि डोगरा और मोनिका डोगरा प्रमुख भूमिकाओं में नज़र आ रही हैं।

 
ट्रेलर ने दर्शकों, फ्रेटर्निटी और आलोचकों को अपनी प्रगतिशील और पाथ-ब्रेकिंग कंटेंट के लिए समान रूप से प्रभावित कर लिया है। यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि रिया कपूर, गुनीत मोंगा और ताहिरा कश्यप खुराना सहित मनोरंजन बिरादरी की कुछ सबसे प्रसिद्ध महिलाएं, शो लॉन्च से एक दिन पहले 7 मार्च को मुंबई में शो की विशेष स्क्रीनिंग की मेजबानी करना चाहती हैं। 
 
Rhea Kapoor
हाल ही में एकता कपूर, गुनीत मोंगा, ताहिरा कश्यप खुराना और रुचिका कपूर ने इस साल जनवरी में 'इंडियन वूमेन राइजिंग - ए सिनेमा कलेक्टिव' नाम से एक पहल शुरू की है, जो महिला निर्देशकों को फलने-फूलने और आगे आने के लिए प्रेरित करती है।
 
चूंकि, 'द मैरिड वुमन' महिलाओं और उनकी पसंद के इर्द-गिर्द घूमती एक आकांक्षात्मक कहानी के साथ एक बहुत ही अलग शो है, ऐसे में रिया कपूर, गुनीत मोंगा और ताहिरा कश्यप खुराना इस शो की विशेष स्क्रीनिंग की मेजबानी के लिए एक साथ आ गयी हैं। 
 
Rhea Kapoor
एक शो जो सामाजिक कंडीशनिंग के बीच खुद को खोजने के बारे में बात करता है, उसने निश्चित रूप से इन पॉवरफुल महिलाओं की तिकड़ी को आकर्षित कर लिया है। वे प्रसिद्ध लेखिका मंजू कपूर की पुस्तक 'द मैरिड वुमन' पर आधारित ओटीटी डिसरपटर और कंटेंट क्वीन एकता कपूर को अपना समर्थन देने के लिए एक साथ आए है। 
 
'द मैरिड वुमन' एक अरबन रिलेशनशिप ड्रामा है जो महिलाओं और समाज में उन पर लगाई गई कंडीशन व खुद को खोजने के बारे में है। शो में रिधि डोगरा और मोनिका डोगरा सेंट्रल करैक्टर है जिसमें इमाद शाह, दिव्या सेठ शाह, नादिरा बब्बर और सुहास आहूजा इत्यादि जैसे उल्लेखनीय कलाकार भी शामिल हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'पुण्यश्लोक अहिल्याबाई' में भोला का किरदार निभा रहे दुष्यंत वाघ से खास बातचीत