Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Sunday, 25 May 2025
webdunia

सुशांत सिंह राजपूत की मौत वाले दिन रिया चक्रवर्ती ने इस शख्स से की थी एक घंटे बात, कॉल डिटेल्स से खुलासा

Advertiesment
हमें फॉलो करें Sushant Singh Rajput
, शुक्रवार, 14 अगस्त 2020 (12:27 IST)
सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच सीबीआई कर रही है और इसी बीच रोज इस केस को लेकर बड़े खुलासे हो रहे हैं। बीते दिनों सुशांतकी बैंक डिटेल्स से लेकर उनकी कॉल डिटेल्स तक कई चीजें सामने आ चुकी हैं। वहीं अब उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती की कॉल डिटेल्स से कई हैरान करने वाले खुलासे हुए हैं।

 
बताया जा रहा है कि सुशांत की मौत वाले दिन यानी 14 जून को रिया ने एक महिला से 1 घंटे 7 मिनट बात की थी। सुशांत की मौत के दिन रिया को 7 कॉल्स और 25 मैसेज आए। वहीं रिया ने 9 कॉल्स की। 
 
Sushant Singh Rajput
खबरों के अनुसार सुशांत की मौत वाले दिन सुबह 7 बजकर 38 मिनट पर राधिका मेहता नाम की महिला ने रिया को कॉल किया था। इस दौरान दोनों के बीच 30 मिनट 55 सेकेंड लंबी बात हुई। इसके बाद रिया ने फिर 8 बजकर 8 सेकेंड पर राधिका मेहता को कॉल की और इस दौरान दोनों के बीच फिर 30 मिनट लंबी बातचीत हुई।
 
रिया ने फिर तीसरी बार राधिका को 8 बजकर 38 मिनट पर कॉल किया और इस बार दोनों के बीच 5 मिनट 41 सेकेंड बात हुई। सुशांत की मौत वाले दिन रिया ने राधिका मेहता नाम की महिला से 1 घंटा 36 सेकेंड बात की। 
 
Sushant Singh Rajput
वहीं कॉल डिटेल में सामने आया है कि रिया और सुशांत की आखिरी बार बात 5 जून को हुई थी। रिया के मुताबिक, उस वक्त तक रिया ने सुशांत का घऱ नहीं छोड़ा था। 5 जून को सुबह 8 बजकर 19 मिनट पर सुशांत ने रिया को फोन किया। दोनों के बीच करीब 2 मिनट बात हुई। इसके बाद रिया ने 10 बजे के आसपास सुशांत को फोन किया था। यह कॉल सिर्फ 3 सेकेंड की थी। यह उन दोनों की आखिरी बातचीत थी।
 
बता दें कि, सुशांत सिंह राजपूत मामले में जब से उनके पिता केके सिंह ने पटना में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई थी, तभी से नए मोड़ आने शुरू हो गए। केंद्र सरकार ने इस मामले को सीबीआई को सौंप दिया है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पूर्व ड्राइवर का दावा, सुसाइड नहीं कर सकते थे सुशांत सिंह राजपूत, लगता था मौत से डर