Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रेखा हुईं नाराज तो मांगी माफी

Advertiesment
रेखा
फिल्म अभिनेत्री रेखा के लिए बड़ी ही अपमानजनक स्थिति उत्पन्न हो गई थी और उनका नाराज होना स्वाभाविक था। वो तो माफी मांग कर मामले को संभाल लिया गया। 
 
हुआ यूं कि रेखा एक अवॉर्ड फंक्शन में भाग लेने पहुंची। वे वहां पर चीफ गेस्ट थीं। रेखा नियत स्थान पर पहुंच चुकी थीं। पहुंचते ही उनके आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा।
 
आयोजकों के अते-पते ही नहीं थे। कोई भी रेखा का स्वागत करने के लिए मौजूद नहीं था। रेखा ने 15 मिनट तक इंतजार किया, लेकिन इसके बाद उनका धैर्य भी जवाब दे गया। वे नाराज होकर वहां से जाने लगीं। 
 
इसी बीच किसी ने आयोजकों तक बात पहुंचा दी कि रेखा पहुंच चुकी हैं। वे दौड़ते-भागते वहां पहुंचे। रेखा बस निकलने ही वाली थी। रेखा का मिजाज देख उन्होंने फौरन माफी मांगी। 
 
आखिरकार रेखा ने उन्हें माफ कर दिया तब जाकर उनकी जान में जान आई। आज का कोई सितारा होता तो लाख मिन्नत करने के बावजूद भी नहीं मानता। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रजनीकांत की '2.0' के सामने कमल हासन रिलीज करेंगे 'विश्वरूपम 2'