shiv chalisa

'धुरंधर' देखने के बाद रवीना टंडन ने लगाया यामी गौतम को फोन, जानिए क्यों मांगी माफी?

WD Entertainment Desk
सोमवार, 16 फ़रवरी 2026 (12:22 IST)
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म ओटीटी पर भी छाई हुई है। ओटीटी पर रिलीज के बाद 'धुरंधर' दुनियाभर में टॉप ट्रेंड हो रही है। कई सेलेब्स भी इस फिल्म की तारीफ कर चुके हैं। 
 
वहीं अब बॉलीवुड की 'मस्त-मस्त' गर्ल रवीना टंडन ने 'धुरंधर' की ऐसी तारीफ की कि वह सुर्खियों का हिस्सा बन गईं। रवीना ने खुलासा किया कि फिल्म 'धुरंधर' देखने के बाद वह निर्देशक आदित्य धर की इतनी बड़ी फैन हो गईं कि उन्होंने उनकी पत्नी और अभिनेत्री यामी गौतम को फोन करके माफी तक मांग ली।
 
जूम स्पॉटलाइट संग बात करते हुए रवीना टंडन ने फिल्म 'धुरंधर' के प्रति अपना लगाव साझा किया। उन्होंने बताया, मैंने धुरंधर देखी और तुरंत यामी गौतम को फोन किया। मैंने उनसे कहा- मुझे माफ करना, लेकिन मैं तुम्हारे पति की बहुत बड़ी प्रशंसक हो गई हूं। तुम्हें मेरी यह तारीफ और अटेंशन उनके साथ बांटनी होगी, क्योंकि मुझे लगता है कि वह सच में असाधारण हैं।
 
रवीना का मानना है कि आदित्य धर ने भारतीय सिनेमा में उस 'हीरोइज्म' को वापस लाए हैं, जिसकी कमी खल रही थी। उन्होंने फिल्म की तुलना 'पुष्पा' और 'KGF' जैसे ब्लॉकबस्टर सिनेमा से करते हुए कहा कि दर्शक अब ऐसे किरदारों को पसंद कर रहे हैं जो असल में 'हीरो' की तरह दिखते और समस्याओं का समाधान करते हैं।
 
 
फिल्म की कास्ट की तारीफ करते हुए रवीना ने कहा कि रणवीर सिंह, संजय दत्त और अक्षय खन्ना ने शानदार काम किया है। उन्होंने सारा अर्जुन, राकेश बेदी और गौरव गेरा के अभिनय को भी सराहा। दिलचस्प बात यह है कि रणवीर सिंह ने हमेशा खुद को रवीना का बड़ा फैन बताया है, जिस पर रवीना ने चुटकी लेते हुए कहा कि जब वह मेरा डांस देखने आए थे, तब वह महज 10 साल के थे।
 
रवीना टंडन अब 'धुरंधर पार्ट 2: द रिवेंज' का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'Toxic' से होने जा रही है, जो सिनेमा प्रेमियों के लिए किसी महापर्व से कम नहीं होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

टी20 वर्ल्ड कप में भारत की पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत के बाद जश्‍न में डूबा बॉलीवुड, सेलेब्स ने जाहिर की खुशी

दिग्गज ओडिया सिंगर गीता पटनायक का निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

रणबीर कपूर ने की लव एंड वॉर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की सराहना, बताया क्यों हैं वो बेस्ट डायरेक्टर

सलमान खान से ईशान खट्टर तक, बॉलीवुड के ये 'एलिजिबल बैचलर्स' हैं करोड़ों दिलों की धड़कन

अफगानिस्तान की ये मुस्लिम हसीना है महादेव की परम भक्त, जानिए क्यों भारत में ही रचाना चाहती हैं शादी?

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर रिव्यू: दुश्मन को घर में घुसकर मारने की कहानी

शोले क्या फिर बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी धमाल, गोल्डन जुबली पर 4K और Dolby 5.1 के साथ 12 दिसंबर को रिलीज

धर्मेन्द्र 100 से ज्यादा हिट फिल्मों वाला असली सुपरस्टार, अमिताभ-शाहरुख जैसे भी मीलों पीछे

धुरंधर का जादू कैसे चला? रणवीर सिंह की इस फिल्म की रिकॉर्डतोड़ कमाई के पीछे हैं ये 5 जबरदस्त कारण

गूगल पर 2025 में सबसे ज्यादा सर्च की गई ये फिल्में, देखिए लिस्ट

अगला लेख