भोपाल में बाघों पर पत्थर फेंकने वालों पर भड़कीं रवीना टंडन, कहा सुरक्षा के लिए कोई नहीं

Webdunia
मंगलवार, 22 नवंबर 2022 (16:51 IST)
हाल ही में रवीना टंडन भोपाल शूटिंग के लिए गई थीं और ब्रेक लेकर वे वन विहार सैर के लिए पहुंचीं। वहां पर उन्होंने देखा कि वन विहार में आए लोग जानवरों को सताते हैं। उनके बाड़े की जाली को नुकसान पहुंचाते हैं। साथ ही बाघों को पत्थर फेंकते हैं। इस पर रवीना भड़क गईं। 
 
 
सोशल मीडिया पर उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें लोग जानवरों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं कर रहे हैं। रवीना ने लिखा है- वन विहार, भोपाल। मध्य प्रदेश। पर्यटक (बदमाश) बाघों पर पथराव करते हैं। ऐसा न करने के लिए कहने पर अच्छी हंसी आती है। हंसते हैं, पिंजरे को हिलाते हैं- पत्थर फेंकते हैं। बाघ के लिए कोई सुरक्षा नहीं।
 
रवीना के ट्वीट का असर हुआ है। वन विहार मैनेजमेंट हरकत में आया और उसने रवीना को जवाब दिया है- वन विहार मैनेजमेंट इस मामले की जांच कर रहा है। दोषी पाए जाने पर बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ऐसा करना वन्यजीवन संरक्षण अधिनियम के तहत दंडनीय है। 
 
रवीना की लोगों ने सराहना की है कि उन्होंने जानवरों के पक्ष में अपनी आवाज बुलंद की है।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

ऑपरेशन सिदूंर टाइटल को लेकर फिल्म इंडस्ट्री में मची होड़, 15 फिल्ममेकर्स ने किया आवेदन

सोनू निगम को लगा झटका, कन्नड़ फिल्म से हटाया गया सिंगर का गाना

आमिर खान ने अपनी पहली शादी पर खर्च किए थे महज 50 रुपए, रीना दत्ता संग की थी कोर्ट मैरिज

अनुष्का शर्मा ने किया विराट कोहली को इग्नोर, यूजर्स बोले- अवनीत कौर की तस्वीर लाइक करने पर भाभी हुईं नाराज

नूपुर सेनन संग दिन-रात बात करते हैं सिंगर स्टेबिन बेन, डेटिंग की खबरों पर कही यह बात

सभी देखें

जरूर पढ़ें

रेड 2 मूवी रिव्यू: रेड की परछाई में भटकी अजय देवगन की एक औसत फिल्म

बॉडीकॉन ड्रेस पहन पलक तिवारी ने फ्लॉन्‍ट किया कर्वी फिगर, लिफ्ट के अंदर बोल्ड अंदाज में दिए पोज

मोनोकिनी पहन स्विमिंग पूल में उतरीं राशि खन्ना, बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

मोनालिसा ने फिर गिराई बिजलियां, जंप सूट में शेयर की सुपर हॉट तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

अगला लेख