रतन टाटा के निधन से शोक में डूबा बॉलीवुड, सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 10 अक्टूबर 2024 (10:50 IST)
भारत के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने 9 अक्टूबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। रतन टाटा के निदन की खबर आने के बाद से देशभर में शोक की लहर है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी दिग्गज उद्योपति के निधन के बाद से शोक छाया हुआ है। 
 
बॉलीवुड सेलेब्स नम आंखों के साथ रतन टाटा को याद कर रहे हैं। सभी रतन टाटा को भारत का असली हीरो बता रहे हैं। बॉलीवुड से लेकर टीवी सेलेब्स ने सोशल मीडिया शोक व्यक्त किया है। 
 
बोमन ईरानी ने लिखा, उद्योग से लेकर, परोपकार, शान-शौकत, मानवता और जानवरों के लिए उनका प्रेम। उन्होंने देश में बड़ा योगदान दिया है। उनके जाने के बाद भी वह सबके लिए इंडिया के हमेशा सर्वश्रेष्ठ नागरिक रहेंगे। वह हमेशा हमारी यादों में रहेंगे। रत्नशा भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।
 
अजय देवगन ने लिखा, विजिनरी के निधन पर दुनिया में शोक है। रतन टाटा की लीगेसी जनरेशंस को हमेशा इंस्पायर करेगी। भारत में उनका योगदान कल्पना से परे हैं। सर की आत्मा को शांति मिले। 
 
कमल हासन ने लिखा, रतन टाटा जी मेरे हीरो थे। मैंने पूरी जिंदगी उनकी नकल करने की कोशिश की है। उनकी असली समृद्धि उनके द्वारा कमाए गए पैसे में नहीं, बल्कि उनकी नैतिकता, ईमानदारी, विनम्रता और देशभक्ति में निहित थी।
 
प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, अपनी दयालुता से आपने लाखों लोगों के जीवन को छुआ। आपके नेतृत्व और उदारता की विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। आपने हमारे देश के लिए जो कुछ भी किया उसके प्रति आपके जुनून और समर्पण के लिए धन्यवाद। आप हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं और आपकी बहुत याद आएगी सर।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Randeep Hooda (@randeephooda)



 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

अभिषेक अग्रवाल और विक्रम रेड्डी की Waves 2025 में घोषणा, नागपुर में बनेगा विश्व का सबसे बड़ा सिनेमाघर

एक्शन और इमोशंस से भरपूर गुरु रंधावा की फिल्म शौंकी सरदार का ट्रेलर हुआ रिलीज

हाउस अरेस्ट में कंटेस्टेंट्स के कपड़े उतरवाकर बुरे फंसे एजाज खान, दर्ज हुई एफआईआर, NCW का भी मिला समन

विराट ने इस एक्ट्रेस का पोस्ट गलती से किया लाइक, फैंस ने मार्क जकरबर्ग से कहा 'किंग से मांगो माफी'

फैन को फटकार लगाते हुए पहलगाम हमले का जिक्र करना सोनू निगम को पड़ा भारी, कन्नड़ समुदाय ने दर्ज कराई शिकायत

सभी देखें

जरूर पढ़ें

रेड 2 मूवी रिव्यू: रेड की परछाई में भटकी अजय देवगन की एक औसत फिल्म

बॉडीकॉन ड्रेस पहन पलक तिवारी ने फ्लॉन्‍ट किया कर्वी फिगर, लिफ्ट के अंदर बोल्ड अंदाज में दिए पोज

मोनोकिनी पहन स्विमिंग पूल में उतरीं राशि खन्ना, बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

मोनालिसा ने फिर गिराई बिजलियां, जंप सूट में शेयर की सुपर हॉट तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

अगला लेख
More