Publish Date: Sat, 23 May 2020 (10:24 IST)
Updated Date: Sat, 23 May 2020 (10:26 IST)
कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में लॉकडाउन लगा हुआ है, जिसकी वजह से बहुत से लोग अपने घरों से दूर फंस गए हैं। लेकिन अब लॉकडाउ में कुछ ढील मिलने से लोग अपने घर जा रहे हैं। टीवी एक्ट्रेस रतन राजपूत भी लॉकडाउन की वजह से 3 महीने से एक गांव में फंस गई थीं। जहां उन्हें सुविधाओं के अभाव के कारण काफी परेशानियां भी उठानी पड़ीं।
किन घर परिवार से तीन महीने तक दूर रहने के बाद आखिरकार अब रतन अपनों से मिल पाएंगी। 21 मई को रतन ने गांव में अपना आखिरी डिनर बनाया और अब अपने घर लौट गईं हैं। उन्होंने वीडियो के जरिए इस बात की जानकारी दी है। गांव में आखिरी रात रतन ने लिट्टी चोखा बनाया।
वीडियो में रतन राजपूत बिहार की स्पेशल डिश लिट्टी चोखा बनाती नजर आ रही हैं। रतन के इस पोस्ट को फैंस ने काफी पसंद किया और खूब कमेंट्स किए। रतन बिहार से हैं, तो गांव में रहने में उन्हें कोई ज्यादा समस्या नहीं आई। इस दौरान उन्होंने लकड़ी के चूल्हे में खाना बनाने से लेकर बिना बिजली के रहने की कला सीखी।
बता दें कि रतन राजपूत एक प्रोजेक्ट के लिए किसी गांव में गई थीं। इस बीच लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया और वो वहीं फंस गईं। गांव में फंसने के बावजूद बिना सुख-सुविधा के भी रतन ने कम सामान में खुद को खुश रखा। वे यूट्यूब पर आईं और फैंस के साथ गांव में अपने रूटीन के बारे में बताया।