Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रश्‍मिका मंदाना ने बनाया एक्शन का नया रिकॉर्ड, 'मैसा' के लिए शूट किया भारत का पहला फीमेल-लीड अंडरवॉटर फाइट सीक्वेंस

Advertiesment
Rashmika Mandanna
'मैसा' 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही फिल्मों में से एक बन गई है, जिसमें पैन-इंडिया स्टार रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आएंगी। अपनी अलग-अलग तरह की भूमिकाओं और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के लिए पहचानी जाने वाली रश्मिका इस फिल्म में ऐसे अवतार में दिखने वाली हैं, जैसा उन्हें पहले कभी नहीं देखा गया। 
 
रश्मिका मंदाना का यह नया और दमदार लुक, साथ ही फिल्म का दिलचस्प कॉन्सेप्ट, दर्शकों की उत्सुकता को लगातार बढ़ा रहा है। यही वजह है कि मेकर्स की तरफ से आने वाला हर अपडेट चर्चा का विषय बन रहा है। फिल्म को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट पहले से ही काफी ज्यादा है और अब जो नया अपडेट सामने आया है, वह अपने आप में रिकॉर्ड बनाने वाला है। 
रश्मिका ने इस फिल्म के लिए भारत का पहला फीमेल-लीड अंडरवॉटर एक्शन सीक्वेंस शूट किया है। हां, रश्मिका ने भारत का पहला फीमेल-लीड अंडरवॉटर फाइट सीक्वेंस पूरी तरह खुद शूट किया है। इसके लिए उन्होंने किसी एक्शन डबल का इस्तेमाल नहीं किया। 
 
इस सीक्वेंस को पूरा करने के लिए उन्होंने दो दिनों में करीब 20 घंटे पानी के अंदर बिताए। उनकी मेहनत और लगन को देखकर सेट पर मौजूद हर शख्स हैरान रह गया। यहां तक कि अंडरवॉटर टेक्निकल टीम और डीओपी ने भी कहा कि उन्होंने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में पहले कभी ऐसा परफॉर्मेंस नहीं देखा।
इस सीक्वेंस को अब तक के सबसे बड़े और महत्वाकांक्षी एक्शन सीक्वेंस में से एक माना जा रहा है और उम्मीद की जा रही है कि यह भारतीय सिनेमा में चर्चा का बड़ा विषय बनेगा। मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया पर इस खास एक्शन सीक्वेंस की एक झलक और सेट से रश्मिका की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। 
 
इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, भारत का पहला फीमेल-लीड अंडरवॉटर फाइट सीक्वेंस, जिसकी अगुवाई रश्‍मिका मंदाना ने की है। उनके लिए सतह कभी सीमा नहीं थी। समंदर की गहराइयों के नीचे एक ऐसी जंग छिपी है, जैसी भारतीय सिनेमा ने पहले कभी नहीं देखी। इस तूफानी अंदाज को देखने के लिए तैयार हो जाइए। 
उन्होंने लिखा, एक्शन सिनेमा का एक नया चैप्टर शुरू हो चुका है। टीम #MYSAA ने भारत के पहले फीमेल-लीड अंडरवॉटर फाइट सीक्वेंस की शूटिंग सफलतापूर्वक पूरी कर ली है, जिसमें बेखौफ #RashmikaMandanna नजर आएंगी। भारतीय सिनेमा में नई लहर पैदा करने वाले इस दमदार और अनोखे एक्शन स्पेक्टेकल को देखने के लिए तैयार हो जाइए। टीजर अनाउंसमेंट जल्द। सिनेमाघरों में 2026 में।"
 
webdunia
इसके साथ ही रश्मिका ने भी अपने सोशल मीडिया पर यह अपडेट शेयर किया और लिखा, मुझे पता है कि मैं काफी समय से गायब थी, लेकिन हम इसी पर काम कर रहे थे... यह अब तक की मेरी जिंदगी का सबसे चुनौतीपूर्ण काम रहा है! हम इसके लिए पूरी तरह पागल हैं, लेकिन यही चीज मुझे सबसे ज्यादा एक्साइटेड कर रही है! चलिए, शुरू करते हैं! #Mysaa
 
अनफॉर्मूला फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस और रवींद्र पुल्ले के निर्देशन में बनी 'मैसा' आदिवासी इलाकों की कहानी पर आधारित एक इमोशनल एक्शन थ्रिलर है। फिल्म में दमदार विजुअल्स, एक रोमांचक कहानी और रश्मिका मंदाना की ऐसी परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी, जिसे दर्शक लंबे समय तक याद रखेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रिश्तों की गर्माहट और एक बिल्ली की प्यारी कहानी लेकर आ रही है 'मैक्स, मिन एंड म्याऊज़ाकी'