रश्मिका मंदाना का बोल्ड फेक वीडियो हुआ वायरल, अमिताभ बोले- इस पर जांच होनी चाहिए...

WD Entertainment Desk
सोमवार, 6 नवंबर 2023 (12:58 IST)
Rashmika Mandanna Fake Video: एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की साउथ से लेकर बॉलीवुड तक जबरदस्त लोकप्रियता है। रश्मिका अपनी क्यूटनेस को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। वह जल्द ही रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'एनिमल' में नजर आने वाली हैं। इसी बीच रश्मिका का एक फेक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया है। 
 
ये वीडियो इतना असली जैसा है कि एक बार में देखने पर आप भी चकमा खा जाएंगे। इस वीडियो को को AI की डीपफेक टेक्नोलॉजी की मदद से क्रिएट किया गया है। इस फेक वीडियो को लेकर कई सेलेब्स ने चिंता भी जाहिर की है। 
 
वायरल हो रहे इस वीडियो में रश्मिका ब्लैक कलर की बोल्ड ड्रेस में नजर आ रही हैं। वह लिफ्ट के अंदर जाती हुई दिख रही हैं। हालांकि वह असल में रश्मिका नहीं है। इस वीडियो में नजर आ रही लड़की जारा पटेल है, जोकि ब्रिटिश-इंडियन गर्ल है। 
 
जारा ने ये वीडियो 9 अक्टूबर 2023 को शेयर किया था। AI की डीपफेक टेक्नोलॉजी की मदद से जारा की जगह रश्मिका का चेहरा लगा दिया गया है। ये इतना असली लगता है कि आपको कोई फर्क ही नहीं दिखेगा। 
 
इस वीडियो को देखकर एक तरफ तो फैंस हैरान हैं। वहीं अमिताभ बच्चन ने भी चिंता जाहिर की है। उन्होंने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'यह काफी मजबूत लीगल केस है। इसपर जांच होनी चाहिए। ऐसा करना गलत है।' 
 
वर्कफ्रंट की बात करें तो रश्मिका मंदाना ने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'गुडबाय' से बॉलीवुह डेब्यू किया था। वह जल्द ही रणबीर कपूर के साथ 'एनिमल' में दिखेंगी। ये फिलम 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

WAVES 2025 समिट में कार्तिक आर्यन और एस.एस. राजामौली ने शेयर किया खास मोमेंट, वीडियो हुआ वायरल

51 साल की मलाइका अरोरा की लाइफ में होगी नए प्यार की एंट्री, न्यूमेरोलॉजिस्ट ने दी घर बदलने की सलाह!

हाउस अरेस्ट का एक और वीडियो आया सामने, टास्क के नाम पर उतरवाए लड़कियों के अंडरगारमेंट्स, एजाज खान के खिलाफ शिकायत दर्ज

जालीदार ड्रेस में अवनीत कौर का किलर अंदाज, बोल्ड अदाओं से मचाया तहलका

सत्यजीत रे: विश्व के महानतम निर्देशकों में से एक जिन्होंने भारतीय सिनेमा को विश्व में दिलाई पहचान

सभी देखें

जरूर पढ़ें

रेड 2 मूवी रिव्यू: रेड की परछाई में भटकी अजय देवगन की एक औसत फिल्म

बॉडीकॉन ड्रेस पहन पलक तिवारी ने फ्लॉन्‍ट किया कर्वी फिगर, लिफ्ट के अंदर बोल्ड अंदाज में दिए पोज

मोनोकिनी पहन स्विमिंग पूल में उतरीं राशि खन्ना, बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

मोनालिसा ने फिर गिराई बिजलियां, जंप सूट में शेयर की सुपर हॉट तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

अगला लेख
More