Publish Date: Thu, 10 Sep 2020 (11:32 IST)
Updated Date: Thu, 10 Sep 2020 (11:34 IST)
देश में कोरोनावायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। इस महामारी की चपेट में कई सेलेब्स भी आ रहे हैं। अब खबर आ रही है कि आई है कि मशहूर रैपर रफ्तार भी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
रफ्तार में इस महामारी के कोई लक्षण नहीं है, लेकिन उन्होंने एहतियात बरते हुए और डॉक्टर्स की सलाह पर खुद को घर में ही क्वारंटीन कर लिया है। रफ्तार ने खुद अपने कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की है।
उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो में बताया, 'मुझे रोडीज पर जाना था और वहां जाने के लिए कोरोना टेस्ट किए गए थे जिसमें दो टेस्ट नेगेटिव आए जबकि आज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब BMC ने मुझे घर पर ही खुद को आइसोलेट करने के लिए कहा है। लेकिन हमें लगता है कि तकनीकी खराबी है क्योंकि मैं बिल्कुल स्वस्थ महसूस कर रहा हूं।'
रफ्तार ने कहा कि कुछ भी होगा तो वह बताएंगे, लेकिन एहतियात के तौर पर क्वारंटीन रहना उनकी ड्यूटी है। रफ्तार ने बताया कि वह अपना अच्छी तरह ख्याल रख रहे हैं। उन्होंने अपने सभी फैंस को भी सावधान बरतने के लिए कहा है।
बता दें कि रफ्तार इन दिनों वह MTV के रियलिटी शो 'रोडीज' में टीम लीडर के तौर पर नजर आ रहे हैं। इसमें उनके साथ नेहा धूपिया, निखिल, प्रिंस नरुला और रणविजय भी दिख रहे हैं। इसके अलावा रफ्तार अब निर्माता के तौर पर भी अपने करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं।