Publish Date: Wed, 17 Feb 2021 (10:39 IST)
Updated Date: Wed, 17 Feb 2021 (10:40 IST)
कई बॉलीवुड सेलेब्स अब भी कोरोनावायरस की चपेट में आ रहे हैं। अब बॉलीवुड अभिनेता रणवीर शौरी भी कोरोना संक्रमित निकले हैं। उन्होंने खुद ट्विटर पर ये जानकारी दी है।
रणवीर शौरी ने ट्वीट कर बताया, 'मैं कोविड 19 पॉजिटिव पाया गया हूं। लक्षण माइल्ड हैं। मैं क्वारंटीन में हूं।' एक्टर के ट्वीट के बाद उनके फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के नए मामलों में बीते एक हफ्ते से बढ़ोतेरी देखी जा रही है। इसको लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लोगों को एहतियात बरतने की अपील की है। खासतौर से मास्क पहनने और उचित दूरी का पालन करने जैसे निर्देशों का सख्ती से पालन करें।
रणवीर शौरी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे अंग्रेजी मीडियम और लूटकेस जैसी फिल्मों में नजर आए। रणवीर शौरी को कई वेब सीरीज में भी देखा गया है। वह जल्द ही मेट्रो पार्क 2 में नजर आएंगे। ये वेब सीरीज इरोस नाउ पर स्ट्रीम होगी।