Biodata Maker

'धुरंधर' का टाइटल ट्रैक रिलीज, एक्शन अवतार में दिखे रणवीर सिंह

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 16 अक्टूबर 2025 (13:08 IST)
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह जल्द ही आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' में नजर आने वाले हैं। फिल्म से रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक सामने आने के बाद से ही फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब मेकर्स ने 'धुरंधर' का टाइटल ट्रैक रिलीज करके फैंस की बेसब्री और बढ़ा दी है। 
 
सोशल मीडिया पर चर्चा और जोश के बीच, सारेगामा इंडिया ने जियो स्टूडियोज़ और बी62 स्टूडियोज़ के साथ मिलकर धुरंधर का टाइटल ट्रैक पेश किया है – जो बहुत ही जोश और एनर्जी से भरा है। यह गाना एक लिरिकल वीडियो के साथ आया है, जिसमें रॉ और रियल एनर्जी साफ़ नजर आ रही है। 
 
गाने का वीडियो अब सारेगामा म्यूज़िक के यूट्यूब चैनल पर लाइव है और ऑडियो सभी बड़े प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है। शाश्वत सचदेव और चरणजीत आहूजा ने इस गाने को मॉडर्न हिप-हॉप और पंजाबी फ्लेवर के साथ बनाया है। हनुमानकाइंड, जैस्मीन संडलस, सुधीर यदुवंशी, शाश्वत सचदेव, मोहम्मद सादिक़ और रंजीत कौर की आवाज़ों ने इसे और भी दमदार बनाया है। 
 
गाने के लिरिक्स हनुमानकाइंड, जैस्मीन संडलस और बाबू सिंह मान ने लिखे हैं। हनुमानकाइंड का यह पहला बॉलीवुड प्रोजेक्ट है। उन्होंने इसमें अपनी रैप स्टाइल और देसी अंदाज दिखाया है, जो रणवीर सिंह की स्क्रीन पर मौजूदगी के साथ बिलकुल फिट बैठती है।
 
म्यूज़िक डायरेक्टर और प्रोड्यूसर शाश्वत सचदेव कहते हैं, ‘ना दे दिल परदेसी नूं’ एक फोक क्लासिक है। इसे धुरंधर के लिए दोबारा बनाना मेरे लिए सम्मान की बात थी पर साथ यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी भी थी। यह गाना फिल्म की कहानी का हिस्सा था, और मैंने इसकी धुन उसी जोश से तैयार की। 
 
उन्होंने कहा, ओजस गौतम (धुरंधर फिल्म डी.ए.) और मैंने इसे तब तक बनाया जब तक यह फिल्म की धड़कन ना बन जाए। बाद में, एक रात स्टूडियो में आदित्य धर, हनुमानकाइंड और मैंने मिलकर एक इम्प्रोम्प्टू रैप रिकॉर्ड किया, जिसने इसमें  एनर्जी भर दी। यह वर्ज़न पुराने और नए दोनों दर्शकों को जोड़ता है।”

बॉलीवुड की लेटेस्ट न्यूज पढ़ने के लिए क्लिक करें 
 
रणवीर सिंह के नए और धमाकेदार लुक ने पहले ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था, और अब ‘धुरंधर’ का टाइटल ट्रैक सोने पे सुहागा वाली बात हो गयी! यह गाना दर्शकों को यह बताता है कि अपने अंदर की ताकत, अपने भीतर के धुरंधर को पहचानो!
 
फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे दमदार स्टारकास्ट नज़र आएंगे। आदित्य धर के निर्देशन में बनी और ज्योति देशपांडे व लोकेश धर द्वारा निर्मित यह फिल्म 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

क्या पलाश मुच्छल दे रहे थे स्मृति मंधाना को धोखा? बहन पलक मुच्छल ने बताई शादी टलने की वजह

शादी के 14 साल बाद सेलिना जेटली की शादीशुदा जिंदगी में आया भूचाल, पति के खिलाफ दर्ज कराया घरेलू हिंसा का केस

बिग बॉस 19 कंटेस्टेंट गौरव खन्ना को लेकर टैरो रीडर रिन्ही सुबेरवाल ने की भविष्यवाणी, बोलीं- एक अहम मोड़ पर हैं...

धर्मेंद्र के हाथों मिला था प्रियंका चोपड़ा को पहला साइनिंग अमाउंट, ही-मैन के निधन पर हुईं भावुक

एमी अवॉर्ड्स 2025 जीतने से चूकी दिलजीत दोसांझ की अमर सिंह चमकीला, देखिए विनर्स की लिस्ट

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख