सिम्बा का नया गाना 'आला रे आला' हुआ रिलीज, दिखा रणवीर का बिंदास अंदाज

Webdunia
रणवीर सिंह और सारा अली खान स्टारर फिल्म सिम्बा का तीसरा गाना 'आला रे आला' रिलीज हो गया है। गाने में रणवीर सिंह बिंदास अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं। इससे पहले फिल्म का रीमेक सॉन्ग 'आंख मारे' और रोमांटिक सॉन्ग 'तेरे बिन' आया था। दोनों ही गानों को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। अब देखना होगा कि इस गाने को लोग कितना पसंद करते हैं।
 
गाने में रणवीर, रोहित शेट्टी के ट्रेडमार्क स्टाइल में पुलिस की गाड़ी पर बैठ कर एंट्री ले रहे हैं। गाड़ियों के आस-पास महिलाएं महाराष्ट्रियन स्टाइल साड़ी, पगड़ी, चश्मा और स्पोर्ट्स शूज में बाइक पर बैठी हैं। 'आला रे आला' गाने में रणवीर सिंह ही अकेले दिखाई दे रहे हैं। रणवीर सिंह ने रेड शर्ट, खाकी पैंट और शेड्स पहन रखा है। यह गाना काफी कलरफुल दिख रहा है। इसमें रणवीर सिंह का डांस भी बेहद अतरंगी है।
 
इस गाने को देव नेगी और गोल्डी ने अपनी आवाज दी है जबकि गाने के बोल सब्बीर अहमद ने लिखे हैं। इस गाने को गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया है। रणवीर ने फिल्म का टाइटल ट्रैक 'आला रे आला सिंम्बा आला' के मेकिंग के बीच एक वीडियो पोस्ट कर बताया था कि ये गाना उनके करियर का सबसे बड़ा गाना है। ये गाना हैदराबाद के रामोजी फिल्मसिटी में शूट किया गया है।
 
निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म सिम्बा 28 दिसंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में रणवीर, सारा अली खान के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। इस फिल्म में रणवीर सिंह पुलिसकर्मी की भूमिका में नजर आने वाले हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

ये रिश्ता क्या कहलाता है में आया इमोशनल लीप, समृद्धि शुक्ला बोलीं - जैसे एक नई कहानी शुरू हो

सितारे जमीन पर के खास सितारे ऋषि शहानी उर्फ शर्मा जी से मेकर्स ने कराया इंट्रोड्यूस, शेयर किया खास वीडियो

वायरल गर्ल मोनालिसा का मॉडर्न लुक देख खुली रह जाएंगी आंखें, डायमंड ज्वेलरी पहन कराया फोटोशूट

बिग बॉस फेम शिल्पा शिरोडकर को हुआ कोरोना, फैंस को दी यह सलाह

आशिकी से रातोंरात स्टार बन गई थीं अनु अग्रवाल, आज तक नहीं मिली‍ फिल्म की पूरी फीस

सभी देखें

जरूर पढ़ें

रेड 2 मूवी रिव्यू: रेड की परछाई में भटकी अजय देवगन की एक औसत फिल्म

बॉडीकॉन ड्रेस पहन पलक तिवारी ने फ्लॉन्‍ट किया कर्वी फिगर, लिफ्ट के अंदर बोल्ड अंदाज में दिए पोज

मोनोकिनी पहन स्विमिंग पूल में उतरीं राशि खन्ना, बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

मोनालिसा ने फिर गिराई बिजलियां, जंप सूट में शेयर की सुपर हॉट तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

अगला लेख