Shree Sundarkand

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी की 'सर्कस' की रिलीज डेट अनाउंस

Advertiesment
हमें फॉलो करें Ranveer Singh
, शुक्रवार, 26 नवंबर 2021 (19:04 IST)
रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी ने 'सिम्बा' में साथ काम किया था जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। रोहित की 'सूर्यवंशी' में भी छोटे रोल में रणवीर नजर आए। 
 
सिम्बा के बाद से ही रोहित ने रणवीर को लेकर 'सर्कस' बनाना शुरू कर दी थी जो कि गुलजार की फिल्म 'अंगूर' से प्रेरित है। रणवीर और वरुण शर्मा के इसमें डबल रोल हैं। 

Ranveer Singh
Photo : Instagram

 
दो हीरो हैं तो दो हीरोइन का होना तय है। ये जवाबदारी जैकलीन फर्नांडिस और पूजा हेगड़े ने निभाई है जो रणवीर के साथ रोमांस करती दिखाई देंगी। 
 
सर्कस को पहले 31 दिसम्बर 2021 को रिलीज किया जाना था, लेकिन कोविड ने न केवल शूटिंग शेड्यूल बल्कि रिलीज डेट को भी गड़बड़ा दिया। 
 
अब फिल्म की नई रिलीज डेट फाइनल हुई है। सर्कस को अब 15 जुलाई 2022 को रिलीज किया जाएगा। रोहित की कुछ फिल्में जुलाई में रिलीज होकर सफल हुई है और सर्कस से भी बॉलीवुड को यही उम्मीद है। 

Ranveer Singh

 
रणवीर ऊर्जावान और सकारात्मक 
जैकलीन जो पहली बार रणवीर सिंह के साथ फिल्म कर रही हैं, का कहना है कि वह उनके साथ वास्तव में अच्छी तरह से घुलमिल गई हैं, खासकर इसलिए क्योंकि वे दोनों हमेशा 'ऊर्जावान' और 'सकारात्मक' रहते हैं।

जहां पद्मावत अभिनेता को अपनी एनर्जी के लिए जाना जाता है, वहीं जैकलीन को अपनी स्पार्कलिंग पर्सनालिटी के लिए जाना जाता है।

Ranveer Singh

 
यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें सेट पर नियंत्रित करने के लिए निर्देशक रोहित शेट्टी के लिए कठिन समय था, जिनके साथ वह पहली बार काम कर रही है, वह कहती हैं कि, जब काम होता है, तो हम दोनों बहुत अलग होते है।
 
काम के बारे में आगे बात करते हुए, जैकलीन ने कहा, जब कैमरा रोल करता है, तो हम अच्छी तरह से व्यवहार करते है और अपना ध्यान केंद्रित रखते है। इसलिए, रोहित को हम से कोई इशू नहीं था।

उन्होंने कहा, बात यह है, जब आप अंततः किसी ऐसे व्यक्ति के साथ काम करते हैं जिसे आप एडमायर करते आये है, तो शुरुआत में अनुभव काफी डराने होता है। सच में, मैं सेट पर नर्वस हो जाया करती थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'आरआरआर' का तीसरा गाना 'जननी' हुआ रिलीज