Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

‘डॉन 3’ को लेकर उठे विवाद के बीच रणवीर सिंह का बड़ा बयान, कहा- मैं अफवाहों का हिस्सा नहीं बनना चाहता

Advertiesment
Ranveer Singh
‘डॉन 3’ को लेकर पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर लगातार बहस और अटकलें चल रही हैं। कभी फिल्म की कास्टिंग को लेकर चर्चा हुई तो कभी पुराने और नए ‘डॉन’ की तुलना ने माहौल गर्म किया। रणवीर सिंह यह फिल्म करने वाले थे फिर उन्होंने फिल्म छोड़ दी। फिल्म 'धुरंधर' से बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ने वाले एक्टर रणवीर सिंह को फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने पूरी तरह से बैन कर दिया है। FWICE ने यह फैसला फरहान अख्तर की शिकायत के बाद लिया है।
 
 
इन सबके बीच अब अभिनेता रणवीर सिंह की तरफ से पहली बार आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है। खास बात यह है कि रणवीर ने किसी विवाद को हवा देने के बजाय बेहद शांत और सम्मानजनक अंदाज में अपनी बात रखी है। उनके बयान को अब इंडस्ट्री में maturity और grace के उदाहरण के तौर पर देखा जा रहा है।
 

रणवीर सिंह ने क्यों साधी थी चुप्पी?

रणवीर सिंह के आधिकारिक प्रवक्ता ने बयान जारी करते हुए कहा कि अभिनेता फिल्म इंडस्ट्री और ‘डॉन’ फ्रेंचाइजी से जुड़े हर व्यक्ति का बेहद सम्मान करते हैं। हाल के दिनों में ‘डॉन 3’ को लेकर जो घटनाक्रम और चर्चाएं सामने आईं, उन पर रणवीर ने जानबूझकर सार्वजनिक प्रतिक्रिया देने से दूरी बनाए रखी।
 
बयान के मुताबिक रणवीर का मानना है कि पेशेवर मामलों और निजी रिश्तों को गरिमा, समझदारी और आपसी सम्मान के साथ संभालना चाहिए। यही वजह रही कि उन्होंने किसी भी अफवाह या अटकल का हिस्सा बनना जरूरी नहीं समझा।
 

अफवाहों से दूर रहना चाहते हैं रणवीर

प्रवक्ता ने यह भी साफ किया कि समय-समय पर कई तरह की कहानियां और चर्चाएं सामने आती रहीं, लेकिन रणवीर सिंह ने कभी सार्वजनिक रूप से जवाब देना सही नहीं माना। उनका पूरा फोकस अपने काम और आने वाले प्रोजेक्ट्स पर है।
 
इस बयान में यह भी कहा गया कि रणवीर आज भी ‘डॉन’ फ्रेंचाइजी से जुड़े सभी लोगों के लिए सम्मान और शुभकामनाएं रखते हैं। वह दिल से चाहते हैं कि यह फ्रेंचाइजी आगे भी सफलता हासिल करे।
 

सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चा

रणवीर सिंह का यह बयान ऐसे समय आया है जब ‘डॉन 3’ को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार बहस चल रही है। कई फैंस उनकी चुप्पी को लेकर सवाल उठा रहे थे, जबकि कुछ लोग इसे उनकी maturity बता रहे थे। अब आधिकारिक बयान आने के बाद साफ हो गया है कि अभिनेता किसी विवाद में पड़ने के बजाय अपने काम पर ध्यान देना चाहते हैं।
 
रणवीर सिंह ने एक बार फिर यह दिखाने की कोशिश की है कि हर मुद्दे पर जवाब देना जरूरी नहीं होता, कभी-कभी चुप्पी भी बहुत कुछ कह जाती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रणवीर सिंह को भारी पड़ा 'Don 3' छोड़ना, फरहान अख्तर की शिकायत के बाद FWICE ने लगाया बैन