दक्षिण भारतीयों की पहली पसंद बने रणवीर सिंह

Webdunia
रविवार, 11 सितम्बर 2022 (16:36 IST)
10वें साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स (एसआईआईएमए) का आयोजन बेंगलुरु में किया जा रहा है। रणवीर सिंह भी इस अवॉर्ड समारोह में शिरकत करने पहुंचे। उन्हें साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। वह दक्षिण भारत में सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले अभिनेता के रूप में उभरे हैं।

 
इस अवसर पर रणवीर ने कहा, हमें भारत की विविधता पर गर्व है जो हमारे देश के फिल्म उद्योग को समृद्ध और गतिशील बनाता है। मैं एक कलाकार होने के नाते, जो सही है वही काम करना पसंद करता हूं, जिससे मुझे खुशी मिलती है और ऐसे ही आनंद लेते हुए जिंदगी बिताना चाहता हूं। अब हम ऐसे समय में हैं जहां लोगों की सोच आसमां छू रही हैं, जो विभिन्न भाषाओं में अद्भुत कहानियों को स्वीकार कर रहे हैं।
 
रणवीर सिंह ने कहा कि उन्हें अपना देश पसंद है जहां हर राज्य की संस्कृति में इतनी समृद्धि और जीवंतता है और यह आपसी प्यार को बढ़ाता है। उन्होंने कहा,“ आज आप सभी का प्यार और स्वीकृति पाकर आनंनदित हूं। सभी का दिल से धन्यवाद।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' और करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आने वाले हैं। रणवीर आखिरी बार फिल्म 83 में कपिल देव का किरदार निभाते नजर आए थे। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

ईशान खट्टर से सिद्धांत चतुर्वेदी तक, शर्टलेस होकर सिल्वर स्क्रीन पर छाए बॉलीवुड के ये नए एक्टर्स

आमिर खान की सितारे जमीन पर के ट्रेलर को मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स, 50 मिलियन से ज्यादा व्यूज किए पार

ओटीटी छोड़ फिर सिनेमाघरों की तरफ चली भूल चूक माफ, इस दिन होगी रिलीज

पर्दे पर फिर धमाल मचाएगी राजकुमार हिरानी और आमिर खान की जोड़ी, ला रहे दादा साहेब फाल्के की बायोपिक

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है माधुरी दीक्षित का नाम, स्कूल में पढ़ते हुए ऑफर हुई थी पहली फिल्म

सभी देखें

जरूर पढ़ें

रेड 2 मूवी रिव्यू: रेड की परछाई में भटकी अजय देवगन की एक औसत फिल्म

बॉडीकॉन ड्रेस पहन पलक तिवारी ने फ्लॉन्‍ट किया कर्वी फिगर, लिफ्ट के अंदर बोल्ड अंदाज में दिए पोज

मोनोकिनी पहन स्विमिंग पूल में उतरीं राशि खन्ना, बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

मोनालिसा ने फिर गिराई बिजलियां, जंप सूट में शेयर की सुपर हॉट तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

अगला लेख