Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

घर पर ताला लगाकर गायब हुए रणवीर अल्लाहबादिया, खाली हाथ लौटी मुंबई और असम पुलिस!

Advertiesment
हमें फॉलो करें Ranveer Allahbadia controversy

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 15 फ़रवरी 2025 (10:52 IST)
कॉमेडियन समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में माता-पिता पर भद्दा कमेंट करके यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया मुश्किलों में घिर चुके हैं। देश के कई राज्यों में रणवीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है। वहीं यह मामला संसद तक उठ चुका है। 
 
रणवीर अल्लाहबादिया के अलावा शो के होस्ट समय रैना, अपूर्वा मखीजा और आशीष चंचलानी भी कानूनी पचड़े में फंसे हैं। इसके अलावा शो के पहले एपिसोड़ से अब तक जितने भी लोग गेस्ट बनकर पहुंचे हैं उन्हें भी पुलिस ने समन जारी किया है। सभी को पूछताछ के लिए मुंबई के खार पुलिस स्टेशन बुलाया जा रहा है। 
 
रणवीर अल्लाहबादिया को भी पूछताछ के लिए दो बार समन जारी किया गया है। वहीं असम पुलिस ने भी यूट्यबूर से पूछताछ के लिए मुंबई में डेरा जमाया हुआ है। बीते दिनों रणवीर ने पुलिस से आग्रह किया था कि वो उनके घर पर आकर बयान दर्ज कर ले। लेकिन अधिकारियों ने इससे इनकार कर दिया। 
 
Ranveer Allahbadia controversy
अब खबर आ रही है कि रणवीर अल्लाहबादिया अचानक गायब हो गए हैं। मुंबई पुलिस और असम पुलिस की टीमें शुक्रवार को रणवीर के घर पर पहुंचीं, लेकिन उनके फ्लैट पर ताला लगा मिला। उनसे संपर्क भी नहीं हो पा रहा है। 
 
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मुंबई और असम पुलिस की टीमें वर्सोवा स्थित रणवीर अल्लाहबादिया के फ्लैट पर गईं, लेकिन वहां ताला लगा मिला। इसके बाद दोनों टीमें खार थाने लौट गईं। यूट्यूबर का फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है। यहां तक की रणवीर के वकील से भी बात नहीं हो पा रही है। 
 
रणवीर अल्लाहबादिया ने अपने वकील अभिनव चंद्रचूड़ के जरिए बीते दिन सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की थी, जिसमें अलग-अलग राज्यों में उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को एक-साथ जोड़ने की मांग की गई थी। उन्होंने इस मामले में तत्काल सुनवाई करने की मांग की थी। लेकिन कोई ने इससे साफ इनकार कर दिया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वैलेंटाइन डे पर रणदीप हुड्डा ने पत्नी लिन लैशराम के लिए लिखा खास पोस्ट