Biodata Maker

रणबीर कपूर इनके प्यार में पागल थे, अब हैं बॉलीवुड के इस खान की पत्नी

Webdunia
शनिवार, 5 सितम्बर 2020 (13:23 IST)
बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की लव लाइफ हमेशा से ही चर्चा का विषय रही है। रणबीर कपूर का नाम कई एक्ट्रेसस के साथ जुड़ा। पहले दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), फिर कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और अब आलिया भट्ट (Alia Bhatt)। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दीपिका से पहले रणबीर कपूर किसके प्यार में पागल थे।



मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर 90 के दशक में अवंतिका मलिक को डेट कर चुके हैं। वही अवंतिका मलिक जो फिलहाल बॉलीवुड एक्टर इमरान खान की पत्नी हैं। बताया जाता है कि टीनएज में रणबीर का अवंतिका पर बहुत बड़ा क्रश था। अवंतिका उन दिनों टीवी सीरियल ‘जस्ट मोहब्बत’ में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम कर रही थीं और रणबीर कई बार इस शो के सेट पर उनसे मिलने पहुंच जाते थे। खबरों की माने तो करीब पांच साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों अलग हो गए।



रणबीर से ब्रेकअप के बाद अवंतिका, इमरान को डेट करने लगी और आठ साल की डेटिंग के बाद दोनों ने 2011 में शादी कर ली। दोनों की अब एक बेटी भी है। कहा जाता है कि ब्रेकअप के बाद भी रणबीर और अवंतिका की दोस्ती बरकरार है।
 

हालांकि, इमरान और अवंतिका बीते एक साल से अलग रह रहे हैं। अवंतिका अपनी बेटी के साथ इमरान का घर छोड़कर अपनी मां के यहां चली गईं। ऐसी भी खबरें आई हैं कि वो तलाक ले सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

जब शनाया कपूर के बॉयफ्रेंड की खुली पोल, एक साथ 5 लड़कियों से लड़ रहा था इश्क, अनन्या पांडे ने बेस्टफ्रेंड दी यह सलाह

ओ रोमियो रिव्यू: शाहिद-तृप्ति की दमदार एक्टिंग और विशाल पर एनिमल का हैंगओवर

विक्रम भट्ट और पत्नी श्वेतांबरी को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, 30 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में मिली जमानत

'द केरल स्टोरी 2' में दिखेगी असली घटनाओं की झलक, विपुल शाह ने बताई फिल्म की तैयारी की पूरी कहानी

राम चरण और उपासना ने किया अपने जुड़वा बच्चों का नामकरण, जानें क्या है इनका आध्यात्मिक मतलब

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर रिव्यू: दुश्मन को घर में घुसकर मारने की कहानी

शोले क्या फिर बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी धमाल, गोल्डन जुबली पर 4K और Dolby 5.1 के साथ 12 दिसंबर को रिलीज

धर्मेन्द्र 100 से ज्यादा हिट फिल्मों वाला असली सुपरस्टार, अमिताभ-शाहरुख जैसे भी मीलों पीछे

धुरंधर का जादू कैसे चला? रणवीर सिंह की इस फिल्म की रिकॉर्डतोड़ कमाई के पीछे हैं ये 5 जबरदस्त कारण

गूगल पर 2025 में सबसे ज्यादा सर्च की गई ये फिल्में, देखिए लिस्ट

अगला लेख