Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रामायण में सुग्रीव का किरदार निभाने वाले एक्टर का निधन, 'राम-लक्ष्मण' ने ट्वीट कर जताया शोक

Advertiesment
हमें फॉलो करें Ramayana
, गुरुवार, 9 अप्रैल 2020 (17:33 IST)
रामानंद सागर की 'रामायण' में सुग्रीव का किरदार निभाने वाले श्याम सुंदर का निधन हो गया है। उनका निधन 6 अप्रैल को पंचकूला के नजदीक कालका में हुआ। उनके घरवालों के मुताबिक, वो लंबे समय से कैंसर से लड़ रहे थे।

 
धारावाहिक में राम बने अरुण गोविल और लक्ष्मण बने सुनील लहरी ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है। अरुण गोविल ने ट्वीट करके उनकी आत्मा की शांति के लिए कामना की है। 
 
Ramayana
अरुण गोविल ने लिखा, 'श्याम सुंदर जी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। उन्होंने रामानंद सागर की रामायण में सुग्रीव की भूमिका निभाई थी। एक कमाल के इंसान और सज्जन व्यक्ति। उनकी आत्मा को ईश्वर शांति दे।' 
 
Ramayana
सुनील लहरी ने ट्वीट कर लिखा, 'हमारे सहयोगी श्याम कलानी के आकस्मिक निधन को सुनकर बहुत दुख और खेद है। उन्होंने रामायण में बाली और सुग्रीव की भूमिका निभाई। भगवान उनकी आत्मा को शांति और उनके परिवार को शक्ति दे।
 
बता दें कि लॉकडाउन की वजह से बीते दिनों रामायण का प्रसारण दोबारा शुरू किया गया है। जिसके बाद रामायण ने टीआरपी के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पुन: प्रसारण में भी रामायण ने लोकप्रियता का कीर्तिमान बनाया और 2015 से अब तक प्रसारित हुए किसी भी शो से अधिक टीआरपी बटोरी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लॉकडाउन में एक और कॉमेडी शो 'हम पांच' की टीवी पर वापसी, इस दिन से जी टीवी पर होगा प्रसारित