रामायण : द लेजेंड ऑफ प्रिंस रामा नए डब वर्जन के साथ इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज

WD Entertainment Desk
शनिवार, 28 सितम्बर 2024 (13:55 IST)
कल्ट क्लासिक 'रामायण : द लेजेंड ऑफ प्रिंस रामा' ने बहुत उत्साह पैदा किया है, और इस तरह से फैंस इसके सिनेमाघरों में अपकमिंग रिलीज का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। इस शानदार रिस्पॉन्स के बाद, गीक पिक्चर्स इंडिया ने ऑफिशियल तौर पर इसकी रिलीज डेट की घोषणा की है।
 
वाल्मीकि रामायण का मच अवेटेड एनीमे एडेप्टेशन 18 अक्टूबर को पूरे भारत में सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जाएगा। इसमें हिंदी, तमिल और तेलुगु में नए डब वर्जन और ओरिजनल अंग्रेजी डब भी शामिल हैं।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Geek Pictures India (@geekpictures_india)

बाहुबली, बजरंगी भाईजान और आरआरआर जैसी हिट फिल्मों के लिए जाने जानें वाले पॉपुलर स्क्रीन राइटर वी. विजयेंद्र प्रसाद के शामिल होने से इस एडेप्टेशन में और भी ज्यादा क्रिएटिव टेलेंट जोड़ा है। इन नए डब्स के चलते, पॉपुलर एनीमे फिल्म एक बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंच जाएगी, जिससे यह पसंदीदा क्लासिक आज के नई पीढ़ी में भी अपना कनेक्शन बाना पाएगी।
 
भारतीय त्योहारों दशहरा और दिवाली के दौरान रिलीज होने वाले 'रामायण : द लेजेंड ऑफ प्रिंस रामा' काफी बड़ा सिनेमाई उत्सव बनने वाला है, जो भारत की सांस्कृतिक समृद्धि को जापानी एनीमे की खूबसूरती के साथ मिलाता है। गीक पिक्चर्स इंडिया, एए फिल्म्स और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा भारत भर में डिस्ट्रिब्यूटेड यह फिल्म देश भर के दर्शकों को अपनी तरफ खींचने के लिए तैयार है।
 
बता दें कि साल 1992 में आई रामायण एक एनिमिटेड फिल्म है, जिसका निर्माण जापानी फिल्ममेकर यूगो साको ने किया था और उन्होंने भारतीय फिल्ममेकर राम मोहन के साथ फिल्म का निर्देशन किया था। सालों बाद यह एनिमे फिल्म भारतीय सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

आमिर खान को था लगान की सफलता पर था संदेह, जावेद अख्तर ने कहा था एक दिन भी नहीं चलेगी

80 के दशक के सिकंदराबाद की पृष्ठभूमि पर आधारित दमदार कहानी है द पैराडाइज : श्रीकांत ओडेला

रवीना टंडन ने पेरिस फैशन वीक में बिखेरा जलवा, सोशल मीडिया पर शेयर की ग्लैमरस तस्वीरें

आयुष्मान खुराना ने रखा हरियाणवी पॉप में कदम, पेश किया गाना द हार्टब्रेक छोरा

सलमान खान की फिटनेस के मुरीद हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, कही यह बात

सभी देखें

जरूर पढ़ें

Loveyapa review: मोबाइल की अदला-बदली से मचा स्यापा

देवा मूवी रिव्यू: शाहिद कपूर और टेक्नीशियन्स की मेहनत पर स्क्रीनप्ले लिखने वालों ने पानी फेरा

Sky Force review: एयर फोर्स के जांबाज योद्धाओं की कहानी

आज़ाद मूवी रिव्यू: अमन-साशा की बिगड़ी शुरुआत, क्यों की अजय देवगन ने यह फिल्म

इमरजेंसी मूवी रिव्यू: कंगना रनौट की एक्टिंग ही फिल्म का एकमात्र मजबूत पक्ष

अगला लेख
More