Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रामगोपाल वर्मा की मूवी 'लड़की' का 8 मिनट लंबा ट्रेलर, पूजा भालेकर ने दिखाए मार्शल आर्ट के करतब

रामगोपाल वर्मा ने फिल्म 'लड़की' का 8 मिनट लंबा ट्रेलर रिलीज किया है। उनका कहना है कि मैं दर्शकों को समय देना चाहता हूं ताकि वे कहानी के सार और भावनात्मक पहलू को समझ सके।

Advertiesment
हमें फॉलो करें Ram Gopal Varma
, सोमवार, 13 जून 2022 (17:39 IST)
डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा का साल 2022 का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट फिल्म 'लड़की' 15 जुलाई को रिलीज के लिए तैयार हैं। 'लड़की' एक इंडो-चाइनीस प्रोडक्शन फिल्म हैं, जिसमें एक्ट्रेस पूजा भालेकर मार्शल आर्ट के करतब दिखाती नजर आएंगी। वह ब्रूस ली से बहुत ज्यादा प्रभावित हैं। दरअसल पूजा, वाकई में टायकोंडो में एक्सपर्ट है और काफी टूर्नामेंट्स में हिस्सा भी ले चुकी हैं। पूजा ने अपने आप को फिल्म 'लड़की' के हर एक स्टंट के लिए बहुत ज्यादा तैयार किया और दिन रात मेहनत भी की है।
 
'लड़की' का ट्रेलर 8 मिनट लंबा है जो फ़िल्म की बारीकियों का संक्षिप्त रूप से विवरण देगा और ये फीचर फिल्म इंडस्ट्री का अब तक दिखाया जानेवाला एकमात्र सबसे लंबा ट्रेलर कहा जा सकता है। 
Ram Gopal Varma
राम गोपाल वर्मा कहते हैं, "मैं एक साधारण सा ट्रेलर रिलीज नहीं करना चाहता था, जिससे मुख्य कहानी दब जाए और दर्शक तक पूरी बात न पहुँच सके। मैं दर्शको को समय देना चाहता हूं ताकि वो कहानी के सार और उसके भावनात्मक पहलू को समझ सके और उसे महसूस कर सके। मैं ये भी समझाना चाहता हूं कि 'लड़की' सिर्फ एक मार्शल आर्ट पर बनी फिल्म नहीं है, बल्कि ये एक त्रिकोणात्मक प्रेम कहानी है। लड़की को उसके साथी और ब्रुस ली के बीच में से एक को चुनना है। वह अपने आर्ट को चुने या अपने प्यार को?"
Ram Gopal Varma
लड़की फिल्म 15 जुलाई को चाइना में भी रिलीज हो रही है। लड़की का निर्माण आर्टसी मीडिया द्वारा किया गया है, जिसका निर्देशन रामगोपाल वर्मा ने किया है और इसमें पूजा भालेकर, पार्थ सूरी, राजपाल यादव और अभिमन्यु सिंह हैं। यह 15 जुलाई को दुनिया भर में रिलीज़ होगी, जिसमें चीन सहित 25,000 से अधिक स्क्रीन शामिल हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

स्वयंवर- मीका दी वोटी किस चैनल पर, किस तारीख से, किस समय होगा प्रसारित, जानिए