शादी से पहले बैचलर पार्टी एंजॉय करने थाईलैंड पहुंचे रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी

रकुल और जैकी अपने करीबी दोस्तों के साथ मिलकर बैचलरेट पार्टी एंजॉय कर रहे हैं

WD Entertainment Desk
सोमवार, 5 फ़रवरी 2024 (16:32 IST)
Rakul Preet Singh Bachelor Party: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह बीते काफी समय से जैकी भगनानी संग रिलेशनशिप में हैं। दोनों काफी पहले अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर चुके हैं। यह कपल 21 फरवरी को गोवा में शादी रचाने जा रहे हैं। दोनों की शादी का जश्न भी शुरू हो चुका है। 
 
रकुल और जैकी की शादी की तैयारियां जोरशोर से चल रही है। हाल ही में कपल की शादी की शुरुआत अखंड पाठ से हुई है। वहीं अब रकुल और जैकी शादी से पहले अपने दोस्तों के साथ बैचलर पार्टी मनाने थाईलैंड रवाना हो गए हैं। दोनों के बैचलर ट्रिप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 
 
रकुल प्रीत सिंह अपनी दोस्त प्रज्ञा जैसवाल, लक्ष्मी मांचू और अन्य लोगों के साथ क्वालिटी टाइम का आनंद ले रही हैं। वहीं जैकी भगनानी इंडस्ट्री के अपने करीबी दोस्तों के साथ मिलकर बैचलरेट पार्टी बखूबी एंजॉय कर रहे हैं।
 
प्रज्ञा जैसवाल ने इस बैचलर पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। तस्वीरों में रकुल और जैकी अपने दोस्तों के साथ समंदर में यॉच राइड का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। 
 
रकुल प्रीत सिंह ने भी अपने इंस्टा स्टोरी से अपनी बैचलरेट ट्रिप की झलक शेयर की है। खबरों के अनुसार रकुल और जैकी 22 फरवरी को गोवा में शादी करेंगे। वे अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लेंगे। दोनों अपनी शादी को प्राइवेट रखना चाहते हैं। 
 
रकुल प्रीत सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही कमल हासन के साथ 'इंडियन 2' में नजर आने वाली हैं। वहीं जैकी भगनानी अपने अगले प्रोडक्शन 'बड़े‍ मियां छोटे मियां' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

दर्शकों को डराने फिर लौट रहा रामसे ब्रदर्स, ALTT पर लेकर आ रहा हॉरर शो बंद दरवाजे के पीछे

कंगना रनौट की इमरजेंसी को नहीं मिल रहा सेंसर बोर्ड सर्टिफिकेट, एक्ट्रेस बोलीं- मेरी फिल्म पर भी आपातकाल लग गया

नव्या नवेली नंदा का सपना हुआ पूरा, IIM अहमदाबाद में मिला अमिताभ की नातिन को एडमिशन

एक्टर नहीं बनना चाहते थे सिद्धार्थ शुक्ला, मां के कहने पर किया था यह काम

बॉडीकॉन ड्रेस में दिशा पाटनी ने दिखाया अपना किलर अंदाज, देखिए एक्ट्रेस की बोल्ड तस्वीरें

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More