Publish Date: Wed, 16 Oct 2024 (16:03 IST)
Updated Date: Wed, 16 Oct 2024 (16:05 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत को हाल ही में जिम में वर्कआउट के दौरान गंभीर चोट लग गई। बताया जा रहा है कि वर्कआउट सेशन के दौरान 80 किलो का डेडलिफ्ट करने के कारण उनकी पीठ में चोट लगी है। हालांकि चोट के बाद भी रकुल ने अपने काम और कमिटमेंट्स को नहीं छोड़ा।
चोट के बावजूद, रकुल ने अपनी कमिटमेंट निभाने के लिए लगातार दो दिनों तक 'दे दे प्यार दे 2' की शूटिंग की और मांसपेशियों को आराम देने वाली दवा ली। तीन दिनों तक दर्द सहने के बाद, उन्होंने फिजियोथेरेपिस्ट से सलाह ली, लेकिन हर 3-4 घंटे बाद दर्द फिर से लौट आता था।
रकुल ने फिजियोथेरेपी जारी रखी, लेकिन 10 तारीख को अपने जन्मदिन की पार्टी से ठीक एक घंटा पहले, उनकी हालत सबसे ज्यादा खराब हो गई। चोट ने रकुल के शरीर को नुकसान पहुंचाया, जिसकी वजह से उनके एल4, एल5, और एस1 नसें जाम हो गईं। जल्दी ही उनका ब्लड प्रेशर गिर गया, उन्हें पसीना आने लगा, और उन्हें बिस्तार पर ले जाना पड़ा।
अब पांच दिन हो गए हैं, और वो धीरे-धीरे ठीक हो रही है, लेकिन ये प्रक्रिया धीरे-धीरे काम करती है। उम्मीद है कि रकुल जल्द ठीक हो जाएंगी।
About Writer
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें