ड्रामा क्वीन राखी सावंत बनने जा रही हैं दुल्हन, शेयर किया वेडिंग कार्ड

Webdunia
बॉलीवुड में इनदिनों शादियों का सीजन चल रहा है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा भी दुल्हन बनने जा रही हैं। इसी बीच हमेशा चर्चा में बने रहने वाली राखी सावंत ने भी अपनी शादी का कार्ड शेयर कर दिया है। 
 
राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शादी का कार्ड शेयर किया है। कार्ड के मुताबिक राखी सावंत दीपक कलाल से शादी करने जा रही हैं। ये शादी लॉस एंजेल्स में 31 दिसंबर को होगी। 
 
राखी ने शादी का कार्ड शेयर करते हुए लिखा है कि कृपया आप सभी लोग इस शादी में जरुर आएं लेकिन सभी से निवेदन है कि वो किसी भी प्रकार का गिफ्ट साथ न लाएं।

वहीं, दीपक कलाल ने राखी के लिए अपने माता-पिता का एक सन्देश उनकी तस्वीर के साथ शेयर किया है। तस्वीर में लिखा है कि राखी सावंत, दीपक को खुश रखना बेटा। मॉम-डैड आपका लॉस एंजेल्स में तुम्हारा इंतजार कर रहे हैं। 
 
दीपक कलाल सोशल मीडिया के जाने पहचाने शख्स हैं और यूट्यूब पर वायरल वीडियो बनाने के लिए जाने जाते हैं। वह टीवी शो 'इंडिया गॉट टैलेंट' में नजर आ चुके हैं। 
 
राखी के इस पोस्ट के बाद लगातार उनका और दीपक का सोशल मीडिया पर मजाक उड़ाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोग भद्दे कमेंट्स करते हुए इनकी जोड़ी का मजाक उड़ा रहे हैं। वे इसे राखी का एक पब्लिसिटी स्टंट ही मान रहे हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More