Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कभी मुंबई की सड़कों पर ऑटो चलाते थे राजू श्रीवास्तव, पहले शो के लिए मिले थे इतने रुपए

हमें फॉलो करें कभी मुंबई की सड़कों पर ऑटो चलाते थे राजू श्रीवास्तव, पहले शो के लिए मिले थे इतने रुपए

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 21 सितम्बर 2024 (10:53 IST)
Raju Srivastav death anniversary : कॉमेडी के बादशाह राजू श्रीवास्तव भले ही इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं, लेकिन वह आज भी फैंस के दिलों में जिंदा है। 21 सितंबर को राजू श्रीवास्तव की पुण्यतिथि हैं। इस मौके पर हर कोई उन्हें याद कर रहा है। 
 
राजू श्रीवास्तव का जन्म कानपुर में हुआ था। उनके बचपन का नाम सत्य प्रकाश था। राजू श्रीवास्तव को बचपन से ही कॉमेडी का शौक था। अपने सपने को पूरा करने के लिए वह मुंबई आ गए। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो 'टी टाइम मनोरंजन' से की थी। 
 
राजू श्रीवास्तव को दुनियाभर में पहचान कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' से मिली थी। इस शो से उनको कॉमेडी का बादशाह कहा जाने लगा। हालांकि इससे पहले उन्होंने काफी संघर्ष किया। राजू श्रीवास्तव जब मुंबई आए थे तब उन्हें परिवार खर्चा चलाने के लिए पैसे भेजता था, जो मुंबई शहर में कम पड़ जाते थे।
webdunia
खर्चा उठाने के लिए राजू श्रीवास्तव ने मुंबई की सड़कों पर ऑटो भी चलाया। इसी ऑटो की वजह से उन्हें पहला ब्रेक भी मिला। जब उन्हें अपना पहला शो किया था तो 50 रुपये में कॉमेडी की। यहीं से उनका बतौर कॉमेडी किंग सफर शुरू हुआ।
 
राजू श्रीवास्तव कई कॉमेडी शोज के अलावा फिल्मों में भी काम कर चुके थे। वह पहली बार 1988 में फिल्म 'तेजाब' में दिखे थे। राजू श्रीवास्तव 'मैंने प्यार किया' (1989) में ट्रक क्लीनर तो 'बाज़ीगर' में कॉलेज स्टूडेंट के रोल में भी नजर आए थे। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

44 साल की हुईं करीना कपूर, बचपन से देखती थीं अभिनेत्री बनने का ख्वाब