Daily Horoscope
✕

रजनीकांत से मार खाना सम्मान की बात: अक्षय कुमार

2.0 का दुबई में हुआ म्युजिक लांच

Webdunia
रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म '2.0' अगले साल की बड़ी फिल्मों में से एक है। इन दोनों बड़े कलाकारों के अलावा इसमें एमी जैक्सन भी होंगी और यह साइंस फिक्शन फिल्म एक्शन से भरपूर होगी। 26 अक्टोबर को इस फिल्म का दुबई में म्युजिक लॉन्च था। इस मौके पर अक्षय कुमार, रजनीकांत, एमी जैक्सन के अलावा निर्देशक शंकर, संगीतकार ए आर रहमान भी मौजूद थे। 


 
फिल्म के बारे में डायरेक्टर शंकर ने कहा कि यह फिल्म हमारे लिए एकदम नई है। इसका फॉरमेट और मैसेज भी अलग है। यह भारतीय फिल्मों की तरह नहीं है। यह हॉलीवुड फिल्मों जैसी है। फिल्म में विलेन की भूमिका निभा रहे अक्षय ने बताया कि फिल्म मेरे लिए एक अलग अनुभव है। रजनीकांत सर से मार खाना सम्मान की बात है। मैं शंकर सर के साथ काम कर चुका हूं। वह डायरेक्टर नहीं एक वैज्ञानिक हैं। वह अपनी फिल्मों के जरिए क्या दिखाना चाहते हैं, वह एकदम अकल्पनीय होता है।  
 
इस फिल्म का कुल बजट करीब 450 करोड़ रुपए है और यह अब तक की सबसे महंगी ‍भारतीय फिल्म है। फिल्म तीन भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलुगु में बन रही है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'रिश्ता खत्म करने का फैसला उनका था', इमरान खान से तलाक पर पहली बार खुलकर बोलीं अवंतिका मलिक

रजनीकांत की 'जेलर 2' का गदर, 'सुल्तान' और 'सलार' को छोड़ा पीछे, दुनियाभर में कमाए इतने करोड़ रुपए

4000 करोड़ की 'रामायण' पर बड़ा अपडेट, रणबीर कपूर की फिल्म के दूसरे पार्ट के लिए करना होगा लंबा इंतजार!

अमिताभ बच्चन ने क्यों बंद किया ब्लॉग और सोशल मीडिया पर लिखना? सेहत को लेकर दिया बड़ा अपडेट

'फौजी' बनकर अंग्रेजों से भिड़ेंगे प्रभास, दमदार टीजर आया सामने, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

सभी देखें

जरूर पढ़ें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख