Hanuman Chalisa
✕

कैसा रहा रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 का Box Office पर तीसरा दिन

Webdunia
सुपरस्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 2.0 रिलीज होने के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार आंकडे दर्ज करा रही है। हिंदी वर्जन में पहले दिन फिल्म ने 20.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे दिन का कलेक्शन 18 करोड़ रहा था। दो दिन का कुल कलेक्शन 38.25 करोड़ रुपए रहा था।
 
तीसरे दिन इस फिल्म ने जबरदस्त छलांग लगाई है। फिल्म ने शनिवार को हिन्दी में लगभग 25 करोड़ रुपए की कमाई की। इस तरह बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म अब तक 63.25 करोड़ रुपए का बिजनेस कर चुकी है। यह फिल्म अन्य भाषाओं में भी जबरदस्त कमाई कर रही है।
 
फिल्म '2.0' भारत की अब तक की सबसे महंगी फिल्म है। इस फिल्म को बनाने में 543 करोड़ रुपए की लागत से बनी फिल्म 2.0 भारत की अब तक की सबसे महंगी फिल्म है। आम दर्शकों को यह फिल्म पसंद आ रही है जबकि फिल्म समीक्षकों की प्रतिक्रिया मिली-जुली है।
 
फिल्म देशभर में 6500 हजार से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। फिल्म 2.0 दुनियाभर से अभी तक 190 करोड़ रुपए कमाई कर चुकी है। फिल्म रिलीज से पहले ही सैटेलाइट राइट्स, डिजिटल राइट्स और डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स बेचकर 370 करोड़ रुपए की कमाई कर ली थी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

विजय सेतुपति की 'पॉकेट नोवेल' की हिंदी रिलीज का ऐलान, मालविका मोहनन और राज बी. शेट्टी भी आएंगे नजर

टीवीएफ के ‘फैमिली किराना स्टोर’ ने बनाया नया रिकॉर्ड, महज 10 महीनों में यूट्यूब पर रिलीज किए 3 सीजन

गोविंदा संग रोमांटिक हुईं कोमल रानी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

'खून से लाल साड़ी, नुकीले दांत और डरावना चेहरा', एकता कपूर की हॉरर फिल्म 'हीरो की हॉरॉरोइन' का खौफनाक पोस्टर रिलीज

'रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,000 करोड़ का आंकड़ा, ऐतिहासिक सफलता का जश्न मनाते हुए मेकर्स ने जारी किए तीन नए पोस्टर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख