Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शर्लिन चोपड़ा ने राज-शिल्पा के 50 करोड़ के मानहानि नोटिस का दिया जवाब

हमें फॉलो करें शर्लिन चोपड़ा ने राज-शिल्पा के 50 करोड़ के मानहानि नोटिस का दिया जवाब
, मंगलवार, 26 अक्टूबर 2021 (17:31 IST)
जेल से बाहर आने के बाद राज कुन्द्रा ने शर्लिन चोपड़ा पर 50 करोड़ रुपये का मानहानि का केस ठोक डाला। शर्लिन से वे खार खाए बैठे थे जिन्होंने राज की गिरफ्तारी के बाद उनके खिलाफ आग उगलना शुरू कर दी थी। जिनको नहीं पता उन्हें बता दे कि शर्लिन ने कहा था कि राज उनको धमकाने के लिए घर तक पहुंच गए थे और बड़ी मुश्किल से उन्होंने अपने आपको बचाया था। 

webdunia
 
वैसे शर्लिन ने तो राज के खिलाफ मोर्चा महीनों पहले खोल दिया था, लेकिन तब किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। राज ठहरे बड़े आदमी, शिल्पा शेट्टी के पति और बड़े व्यवसायी। जबकि शर्लिन की छवि राज के मुकाबले बहुत कम थी इसलिए सभी ने सोचा कि शायद यह शर्लिन का पब्लिसिटी स्टंट हो। 

webdunia

 
शर्लिन ने तो राज के खिलाफ 14 अप्रैल को जुहू पुलिस स्टेशन में यौन शोषण की शिकायत की थी जिसके बाद 19 अप्रैल को राज ने उनके घर जाकर उन्हें धमकाया था। अंडरवर्ल्ड के कुछ नाम लेकर कहा था कि वह अपनी शिकायत वापस ले ले। 

webdunia

 
राज के मानहानि नोटिस के खिलाफ शर्लिन ने अपना जवाब दिया है। उन्होंने ट्वीटर पर जवाबी नोटिस पोस्ट किया है। इसके अलावा कुछ ट्वीट्स भी किए हैं जिसमें उन्होंने कुछ जानकारियां साझा की है। साथ ही लिखा है - हिम्मत का ये मतलब नहीं है कि आप डरेंगे नहीं बल्कि हिम्मत का मतलब ये भी है कि कोई डर आपको रोक नहीं सकता। 
 
शर्लिन के इस ट्वीट के कई गहरे अर्थ हैं। साफ है कि वे राज कुन्द्रा से भिड़ने का पूरा मन बना चुकी हैं। भविष्य में यह लड़ाई क्या आकार लेती है जल्दी ही पता चलेगा। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सरदार उधम ऑस्कर की रेस से बाहर, दिया अजीबोगरीब कारण