Hanuman Chalisa

रेड 2 हो गई हिट, अजय देवगन की फिल्म 150 करोड़ क्लब की ओर

WD Entertainment Desk
मंगलवार, 13 मई 2025 (12:11 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती जा रही है। रिलीज़ के बाद से ही फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है और अब दूसरे वीकेंड में फिल्म की कमाई ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि यह फिल्म लंबे समय तक सिनेमाघरों में नजर आएगी, क्योंकि कोई भी बड़ी हिंदी फिल्म आगामी दिनों में रिलीज नहीं हो रही है। 
 
फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को 5.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके बाद शनिवार को जबरदस्त उछाल देखने को मिला और कलेक्शन 8.52 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। रविवार को फिल्म ने सबसे बड़ी छलांग लगाई और 12.09 करोड़ रुपये का कलेक्शन करते हुए वीकेंड 2 की कुल कमाई 25.62 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।
 
रेड 2 पहले सप्ताह (8 दिन) 98.89 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था और दूसरा वीकेंड 25.62 करोड़ रुपये का रहा। इस तरह से 11 दिनों में फिल्म कुल 124.51 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। 
 
शुरुआती दिनों के बाद फिल्म की रफ्तार थोड़ी थमती नजर आई थी, लेकिन दूसरे वीकेंड पर जिस तरह से 'रेड 2' ने कलेक्शन किया है, उससे साफ है कि फिल्म अब अपनी असली फॉर्म में लौट आई है। ट्रेड एनालिस्ट्स मानते हैं कि फिल्म की कमाई अभी थमने वाली नहीं है।
 
भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई की थीम पर बनी यह फिल्म दर्शकों को जुड़ाव का अहसास कराती है, और यही वजह है कि वर्ड ऑफ माउथ से भी इसे जबरदस्त फायदा मिल रहा है।
 
फिल्म की मौजूदा रफ्तार को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि 'रेड 2' जल्द ही 150 करोड़ रुपये क्लब की ओर बढ़ सकती है। तीसरे हफ्ते में अगर फिल्म की पकड़ बनी रही, तो यह अजय देवगन की एक और सुपरहिट साबित होगी।
 
'रेड 2' बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है और दूसरे वीकेंड के आंकड़े इस बात का प्रमाण हैं कि दर्शकों को यह फिल्म खूब पसंद आ रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में यह फिल्म क्या नया कीर्तिमान स्थापित करती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रोनाल्डो से प्यार, लेकिन सपोर्ट मेसी को: उर्वशी रौतेला के बयान ने मचाया बवाल, 10 लाख रुपये का लुक बना चर्चा का विषय

धुरंधर की रिकॉर्डतोड़ सफलता के बाद रणवीर सिंह का अगला मिशन 'प्रलय', 300 करोड़ की इस फिल्म से दर्शकों की उम्मीदें सातवें आसमान पर

होम्बले फिल्म्स ने किया अपनी अगली फिल्म का ऐलान, पहली बार साथ काम करेंगे सूर्या और डायरेक्टर टीजे ज्ञानवेल

राज कुंद्रा को पांच साल से न्याय का इंतजार, बोले- हर बार अंतिम सुनवाई से पहले बदल जाता है जज

रवि किशन का छलका दर्द: 34 साल बाद मिली सफलता, बोले- सब आगे निकल गए, मैं पीछे रह गया

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख